सफीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी महिला मार्च महीने में अपने पुत्र को लेकर कहीं चली गई थी। इस संबंध में पति ने कोतवाली में तहरीर अभियोग पंजीकृत कराया था। मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजा भैया, परियर चौकी सिपाही राजीव सिंह चंदेल, महिला सिपाही सोनिया सिंह व महिला के परिजन गुजरात जा रहे थे मध्यप्रदेश के शाजापुर में अनियंत्रित कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी जिससे राजीव सिंह चंदेल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इंस्पेक्टर राजा भैया, सोनिया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मृतक राजीव सिंह कानपुर जनपद के गजनेर का निवासी था।