उन्नाव

आजादी का अमृत महोत्सव ऐसा मनाया की बजाज मिल मालिक सहित कई पर मुकदमा दर्ज, पांच गिरफ्तार

बजाज पेपर मिल के मालिक सहित कई अन्य के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 5 लाइसेंसी रायफल के साथ 18 जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। मामला स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडारोहण के दौरान हर्ष फायरिंग से जुड़ा है।
 

उन्नावAug 17, 2022 / 09:15 pm

Narendra Awasthi

आजादी का अमृत महोत्सव ऐसा मनाया की बजाज मिल मालिक सहित कई पर मुकदमा दर्ज, पांच गिरफ्तार

बजाज पेपर मिल मालिक सहित तीन नामजद और 56 अज्ञात के खिलाफ हर फायरिंग को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह हर्ष फायरिंग बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के दौरान किया गया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की। विवेचना के दौरान सामने आए नामों के आधार पर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 5 लाइसेंसी रायफल व अट्ठारह कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अचलगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि बजाज पेपर मिल में 15 अगस्त को झंडारोहण के दौरान फायरिंग हुई थी। जिसका वायरल वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो उन्नाव पड़री मार्ग पर स्थित पेपर मिल के अंदर का है। जहां पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर हर्ष फायरिंग भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। एसपी के आदेश पर अचलगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में यह शामिल

इस संबंध में बजाज पेपर मिल के मालिक के साथ विनय मिश्रा, देवेंद्र सिंह सहित पांच या छह अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान कुछ अन्य नाम भी सामने आए। जिसमें मनोज कुमार सिंह पुत्र रणधीर सिंह निवासी शादीपुर थाना बेहटा मुजावर, शिवराज पुत्र स्वर्गीय राम पाल निवासी सांवल खेड़ा मजरा ब्योली इस्लामाबाद थाना बेहटा मुजावर, उमा दत्त शुक्ला पुत्र स्वर्गीय सेवादार शुक्ला निवासी जमुका थाना अचलगंज, रामनरेश पुत्र राम कुमार द्विवेदी निवासी गदोरवा थाना पुरवा, शिव प्रसाद पुत्र बोड़े निवासी बलाई थाना अचलगंज शामिल है। पुलिस ने उपरोक्त सभी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 5 एसबीबीएल राइफल और 18 कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अचलगंज अरविंद कुमार पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजमोहन, उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.