script130 करोड़ आबादी को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना, कोई मामूली चुनौती नहीं- अनुप्रिया पटेल | Central Minister Anupriya Patel in Unnao UP hindi news | Patrika News

130 करोड़ आबादी को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना, कोई मामूली चुनौती नहीं- अनुप्रिया पटेल

locationउन्नावPublished: Feb 11, 2018 12:56:00 pm

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ा रहे हैं…

Central Minister Anupriya Patel in Unnao UP hindi news

130 करोड़ आबादी को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना, कोई मामूली चुनौती नहीं- अनुप्रिया पटेल

उन्नाव. देश की आबादी 130 करोड़ है। देश की इतनी बड़ी आबादी है कि इसमें दुनिया के कई देश समा सकते हैं। इतनी बड़ी जनसंख्या को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना कोई मामूली चुनौती नहीं है। आज देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। जिसने इस चुनौती को स्वीकार किया है। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम केंद्र सरकार लेकर आई है। इसके माध्यम से हम सीधे 50 करोड़ लोगों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा योजना देने जा रहे है। स्थानीय काशीराम कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम के संबोधन के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या भी बढ़ा रहे हैं। एम्स और डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ा रहे हैं। इसके लिए हम राज्य सरकार को वित्तीय मदद भी दे रहे हैं। यूजी और पीजी की सीटों को भी बढ़ाया जा रहा है। राज्य सरकारों से सलाह मशविरा करके स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अच्छा से अच्छा करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा के प्रति काफी सतर्क है।
तीन सदस्य कमेटी निरीक्षण के लिए आई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि बांगरमऊ मैं एचआईवी का मामला संज्ञान में है।इस मामले में प्रदेश की टीम के साथ केंद्रीय टीम भी क्षेत्र का निरीक्षण किया है। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में कदम उठा रही है। साथ ही भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भी एक तीन सदस्य कमेटी निरीक्षण के लिए आई है। नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाईजेशन की नेशनल कंसलटेंट डॉक्टर आशा हेगड़े के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का निरीक्षण कर रहे हैं। शीघ्र ही यह टीम अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी और सारे तथ्यों के विषय में हम जानकारी भी देंगे।
स्वास्थ्य राज्य का विषय

उन्होंने कहा कि नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाईजेशन का यह कार्यक्रम हम राज्य सरकारों के माध्यम से चलाते हैं। यह राज्य का विषय है। इसलिए इस पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि इस मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई की है और रिपोर्ट आने के बाद जो भी समस्या आ रही है। उन पर गौर किया जाएगा। जिन कारणों से यह समस्या आई है उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्नाव में बांगरमऊ एक ऐसा क्षेत्र है। जहां हमारी जानकारी में माइग्रेन पॉपुलेशन ज्यादा है इसलिए यह देखना है कि यह समस्या कहां से आई है और कैसे आई है। झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक सिरिंज से इंजेक्शन लगाने पर क्या इतने बड़े पैमाने पर एचआईवी पॉजिटिव लोगों को हो सकता है के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसके जांच के लिए ही टीम बनाई गई है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद उन कारणों को देखा जाएगा कि किस प्रकार इतने बड़े पैमाने पर एचआईवी पॉजिटिव लोगों को हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन समस्याओं को दूर किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य राज्य का विषय है और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राज्य सरकार को जानकारी दी होगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भी बातचीत होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो