scriptमुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – छह चरणों में दी जाती है बालिकाओं को मदद, जाने पूरी योजना | Chief Minister Kanya Sumangala Yojana - Know full plan | Patrika News

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – छह चरणों में दी जाती है बालिकाओं को मदद, जाने पूरी योजना

locationउन्नावPublished: Sep 15, 2021 09:42:56 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– जिले के लिए उपलब्धियों का बरस रहा जब सबसे अधिक लाभार्थियों को मदद देकर प्रदेश में बना नंबर वन
 

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना - छह चरणों में दी जाती है बालिकाओं को मदद, जाने पूरी योजना

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – छह चरणों में दी जाती है बालिकाओं को मदद, जाने पूरी योजना,,,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – छह चरणों में दी जाती है बालिकाओं को मदद, जाने पूरी योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – छह चरणों में दी जाती है बालिकाओं को मदद, जाने पूरी योजना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

उन्नाव. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक या डिग्री डिप्लोमा कोर्स तक आर्थिक मदद दी जाती है। 6 चरणों में यह मदद बालिकाओं को मिलती है। जिले में 31 हजार से ज्यादा किशोरियों को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की मुख्य बातें

मदद के लिए छह श्रेणियों में बांटा गया है मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को

प्रथम चरण में जन्म पर ₹2 हजार मिलते हैं।

दूसरे चरण में 1 वर्ष का टीकाकरण पूरा करने पर ₹1 हजार दिए जाते हैं

तीसरा चरण कक्षा 1 में प्रवेश करने पर ₹2 हजार रुपए मिलते हैं

चौथा चरण कक्षा 6 में प्रवेश करने पर ₹2 हजार रुपए दिए जाते हैं

पांचवा चरण कक्षा 9 में प्रवेश करने पर ₹3 हजार रुपए मिलते हैं

छठा और आखिरी चरण इंटर पास करने के बाद ग्रेजुएशन या 2 वर्षीय डिप्लोमा डिग्री कोर्स लेने पर ₹5000 की धनराशि प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें

ननिहाल आया नाती कुएं में गिरा, बचाने के लिए उतरे नाना, दोनों की हुई मौत

जिला प्रोवेशन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार

जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 31485 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। जिनके बीच कुल 5 करोड़ 94 लाख 46 हजार रुपये का वितरण किया गया है। वित्तीय वर्ष 2020 21 में 15076 लाभार्थियों के बीच 2 करोड़ 99 लाख 83 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। प्रदेश में सबसे अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के मामले में जिले को पहला स्थान मिला था जारी वित्तीय वर्ष में अब तक 7778 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो