सीएनजी के दाम डीजल को पार कर गई। जिससे पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सीएनजी गाड़ी लेने वालों को जोर का झटका लगा। अब सीएनजी सस्ती नहीं रह गई। सोमवार की देर रात जारी हुई नई सूची के अनुसार डीजल पेट्रोल से ज्यादा महंगा सीएनजी हो गया है। पीएनजी के मूल्यों में भी वृद्धि की गई है। जिससे लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। अब सीएनजी ₹98 प्रति किलो हो गई है। जबकि पीएनजी ₹56 प्रति किलो है। इस संबंध में बातचीत करने पर तमाम सीएनजी वाहन चालकों ने बताया कि सीएनजी के दाम लगातार बढ़ने से उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पीएनजी के दाम बढ़ने से घरेलू बजट भी लोगों का बिगड़ रहा है।
बीते सोमवार को सीएनजी और पीएनजी के दामों में वृद्धि की गई है अब सीएनजी ₹98 प्रति किलो हो गई है जबकि पीएनजी ₹56 प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है जबकि पेट्रोल के दाम ₹96.53 और डीजल के दाम 89.79 रुपये है। इस प्रकार सीएनजी के दाम डीजल और पेट्रोल को पार कर गई है। इसके साथ ही 14 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 1089 रुपए का हो गया है जबकि 20 किलो का एलपीजी सिलेंडर 2075.50 रुपये का है।
सीएनजी पीएनजी के दामों में की गई वृद्धि से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले ही इतनी ज्यादा महंगाई है। अब सीएनजी और पीएनजी के दामों में वृद्धि से बजट बिगड़ जाएगा। गांधीनगर निवासी जीतेंद्र सिंह ने कहा कि महंगाई चरम पर है। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। घरेलू गैस पीएनजी के दामों में भी ₹4 प्रति किलो की वृद्धि की गई है ₹52 बिकने वाला पीएनजी अब ₹56 प्रति किलो बिकेगा। कार के माध्यम से घर घर चलाने वाले राजीव शुक्ला ने बताया कि अब सीएनजी गाड़ी रखना महंगा हो गया है। पेट्रोल से अधिक सीएनजी के दाम हो गए हैं। पाइप लाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचने वाली गैस के दामों में वृद्धि की गई है।