scriptगौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने दिखाई ताकत, महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण | Congress Gaurav Yatra concludes,Said Nehru ideology relevant today | Patrika News

गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने दिखाई ताकत, महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

locationउन्नावPublished: Aug 15, 2022 11:24:28 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कांग्रेस की गौरव यात्रा आज महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हो गई। इसके पूर्व जिले के प्रथम सांसद सहित अन्य महान विभूतियों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। जिला अध्यक्ष ने कहा असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली आजादी का हम जश्न मना रहे हैं।

गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने दिखाई ताकत, महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने दिखाई ताकत, महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

बीते 9 अगस्त से शुरू हुई कांग्रेस की गौरव यात्रा का आज सदर विधानसभा का समापन हो गया। इसके पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय में आज झंडारोहण हुआ और राष्ट्र गीत गाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने अपने विचार भी रखें। जिला कांग्रेस कार्यालय से गौरव यात्रा का शुभारंभ हुआ। जो निराला प्रेक्षागृह एसपी ऑफिस हरदोई पुल होते हुए। गांधी नगर तिराहा पहुंचा। हरदोई पुल होते हुए बाईपास आया। इन सभी स्थानों पर स्थापित देश के गौरव महान विभूतियों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज हम अपनी आजादी का जश्न मना रहे हैं। जिसे पाने के लिए अत्यंत भारत वासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व मंत्री ने कहा पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी। गौरव यात्रा में एआईसीसी, पीसीसी सदस्य सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस कार्यालय में आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसी के साथ यहां से निकली गौरव यात्रा का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुआ। पूर्व मंत्री नकुल दुबे की उपस्थिति में निकाली गई। गौरव यात्रा निराला भवन पहुंची। जहां महाप्राण पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। यहां से यात्रा आगे बढ़ी रास्ते में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, जिले के प्रथम सांसद पंडित विशंभर दयाल त्रिपाठी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उमा शंकर दीक्षित, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। अंत में यात्रा राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद समाप्त हुई।

एआईसीसी, पीसीसी सदस्य सहित अन्य मौजूद

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष आरती बाजपेई ने कहा कि असंख्य भारतवासियों अपने प्राणों की आहुति दिए। जिसके बाद हमें आजादी मिली है और इसका जश्न मना रहे हैं। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि नेहरू की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। यात्रा में एआईसीसी सदस्य कमल तिवारी, पीसीसी सदस्य दिनेश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला, उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया की महासचिव विदुषी बाजपेई, अरुण कुशवाहा, कृष्ण पाल यादव, आशीष त्रिपाठी, युसूफ फारुकी, विश्वास निगम, गौरव शुक्ला, राजीव रतन राजवंशी सहित एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो