scriptअग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन बोले ठेका प्रथा में देश की सेवा नहीं हो सकती | Congress oppose agnipath slogan take back | Patrika News

अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन बोले ठेका प्रथा में देश की सेवा नहीं हो सकती

locationउन्नावPublished: Jun 27, 2022 09:08:03 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। जिले की सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन के दौरान अग्निपथ के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और इसे वापस लेने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने कहा कि देश की सेवा ठेका प्रथा पर नहीं हो सकती है। देश का नौजवान चिंतित है। इसे वापस लेने की मांग की गई।

अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन बोले ठेका प्रथा में देश की सेवा नहीं हो सकती

Pattrika

ठेका प्रथा पर देश की सेवा नहीं होती है आज सेना में भर्ती होने वाला हर नौजवान अपने वह अपने परिवार के भविष्य के प्रति चिंतित है। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई ने कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ अग्निपथ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उच्च विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत नौजवान रोजगार कम पाएंगे, बेरोजगार ज्यादा होंगे। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के बाद भी ऐसे परिवारों को पेंशन नहीं मिलेगी, तो उनके परिवार का क्या होगा, उनका जीवन कैसे कटेगा? अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने आज जिला मुख्यालय से लेकर विधानसभा मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने अग्निपथ के खिलाफ नारेबाजी की और इसके वापस लेने की मांग की।

आरती बाजपेई ने कहा कि सेना कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मुश्किल से 10% लोगों को रोजगार मिलता है। 4 साल बाद जब सेवानिवृत्त होकर वह घर आएगा तो उसका जीवन कैसे कटेगा, रोजगार कहां करेगा? जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश सेवा में देश का नौजवान बलिदान करने से पीछे नहीं हटता है। ऐसे में अस्थाई नौकरी और पेंशन खत्म कर उनके और उनके परिवार के साथ कुठाराघात क्यों किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर नौजवान के साथ खड़ी है और इस योजना को वापस लेने की मांग कर रही है। इस मौके पर एआईसीसी कमल तिवारी, पीसीसी दिनेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी, कृष्ण पाल यादव, युसूफ फारुकी, गौरव शुक्ला, बुद्धा लाल गौतम, संतोष यादव दुर्गेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें

ऑनलाइन पब्जी खेलते हुई दोस्ती, फिर शादी, पति ने खेलने से रोका तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

सभी तहसीलों में हुआ प्रदर्शन

इसी प्रकार का एक कार्यक्रम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेसी कार्यालय में आयोजित किया गया जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने कहा कि किसान बिल की तरह मोदी सरकार को अग्निपथ योजना वापस लेना पड़ेगा। कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को देखते हुए कार्यालय के पास बड़ी संख्या में पुलिस को लगाया गया था। एलआईयू की टीम भी सक्रिय थी। इस मौके पर आशुतोष शर्मा, आशीष त्रिपाठी, बोध राज सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राजीव रतन राजवंशी, सरफराज गांधी आदि मौजूद थे। इसी प्रकार सफीपुर पाटन हसनगंज तहसील में भी कांग्रेश द्वारा अग्निपथ के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और इसके वापस लेने की मांग की गई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो