scriptकांग्रेस ने भाजपा की हार का कारण बताया और प्रधानमंत्री को कहा… | Congress workers distributed sweets | Patrika News

कांग्रेस ने भाजपा की हार का कारण बताया और प्रधानमंत्री को कहा…

locationउन्नावPublished: Dec 12, 2018 10:31:35 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

मिठाइयां बांटी, मुंह मीठा कराया, आतिशबाजी छुड़ाई, उत्साह से लबरेज कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कही बड़ी बातें
 

मिठाइयां बांटी, मुंह मीठा कराया

कांग्रेस ने भाजपा की हार का कारण बताया और प्रधानमंत्री को कहा…

उन्नाव. पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को तीन राज्य में बड़े दावेदार के रूप में उभरने और लगभग सरकार बनाने की नीतियों के बीच आज कांग्रेसियों का उत्साह देखते हुये बन रहा था। आज कांग्रेसी जिला कांग्रेस कमेटी में एकत्रित होकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराने लगे कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी छुड़ाई।

भाजपा की हार प्रधानमंत्री के घमंड की हार

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनवर खुर्शीद व पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णपाल सिंह यादव, ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुये कहा कि यह जीत राहुल की मेहनत का परिणाम है और भाजपा की हार प्रधानमंत्री के घमंड की हार हुयी है।

निराशावादी ना होकर आशावादी की ओर कदम बढ़ाया और मिली जीत

उन्होंने ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमल नाथ, सचिन पायलट, अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी देने का काम किया है कि निराशावादी न होकर आशावाद की ओर कदम बढ़ाते हुये मेहनत की जाये तो सफलता निश्चित मिलेगी।

लोकतंत्र में राजा प्रजा से ही बनता है

शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने चार सालों में देश के किसानों, नौजवानों, व्यापारियों को सड़क पर खड़ा कर दिया। मोदी सरकार को जरूर इस बात का गुरूर रहा होगा कि हम देश के राजा हैं और यह हमारी प्रजा। लेकिन शायद वह भूल गये कि राजा प्रजा से ही बनता है। जिस दिन प्रजा संकल्प ले ले तो राजा एक दिन की कुर्सी पर नहीं बैठ पायेंगे। देश की जनता ने अब मन बना लिया है कि देश के ऐसे घमंडी प्रधानमंत्री मोदी को 2019 के चुनाव में गद्दी से उखाड़ फेंकेगे।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद

इस अवसर पर कमल तिवारी, अवधेश सिंह, सुरेश श्रीवास्तव एडवोकेट, विजय शंकर त्रिपाठी, कृष्णपाल यादव, संजय निगम, सलमान शाहिद, अजय श्रीवास्तव, राकेश द्विवेदी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, विश्वास निगम, शम्भू शुक्ला, प्रदीप अवस्थी, आशुतोष शर्मा, राशिद खान, अजय श्रीवास्तव प्रवक्ता, राजीव रतन राजवंशी, अरूण कुशवाहा, फुरकान, भारत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो