scriptबिना सूचना पट्ट के अब विकास कार्य को प्रारंभ है नहीं कर पाएंगे ठेकेदार, हुई लोकपाल की नियुक्ति | Corruption in MNREGA, Lokpal appointment | Patrika News

बिना सूचना पट्ट के अब विकास कार्य को प्रारंभ है नहीं कर पाएंगे ठेकेदार, हुई लोकपाल की नियुक्ति

locationउन्नावPublished: Aug 10, 2022 09:37:08 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में होने वाले कार्यों की निगरानी के लिए लोकपाल को भेजा गया है। जो मनरेगा के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों के प्रत्येक बिंदु की निगरानी करेगा। जिसमें सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड ना लगाए जाने का मामला भी शामिल रहेगा। इसके अतिरिक्त मनरेगा के सभी प्रकार के भ्रष्टाचार की भी निगरानी करेगा।

बिना सूचना पट्ट के अब विकास कार्य को प्रारंभ है नहीं कर पाएंगे ठेकेदार, हुई लोकपाल की नियुक्ति

बिना सूचना पट्ट के अब विकास कार्य को प्रारंभ है नहीं कर पाएंगे ठेकेदार, हुई लोकपाल की नियुक्ति

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना होने वाले कार्यों पर निगरानी के लिए लोकपाल की नियुक्ति की गई है। अब मनरेगा के अंतर्गत होने वाले भ्रष्टाचार की शिकायत लोकपाल से की जा सकती है। जिनका कार्यालय विकास भवन बनाया गया है। इस संबंध में आज जानकारी दी गई है। लोकपाल मनरेगा अतुल निगम ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत भारत सरकार ने जारी आदेश पर लोकपाल मनरेगा की नियुक्ति की गई है। मनरेगा के अंतर्गत भ्रष्टाचार की काफी शिकायतें आती थी जिसमें अधिकांश शिकायतें हैं। मनरेगा मजदूरों को लेकर थी। लोकपाल की नियुक्ति के बाद अब शिकायत करने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिल गया है।

मनरेगा लोकपाल अतुल निगम ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 25 जनवरी 2021 को आदेश जारी किया गया था। जिसके अंतर्गत जिले में लोकपाल की नियुक्ति की गई है। जो मनरेगा में होने वाले भ्रष्टाचार, विकास, जॉब कार्ड धारक और कार्यस्थल पर सिटीजन इंफॉर्मेशन बोर्ड ना लगाए जाने की शिकायतों को सुनेगा। शिकायतों का निवारण भी करेगा।

विकास भवन में बनाया गया लोकपाल का कार्यालय

अतुल निगम ने बताया कि उनका कार्यालय मुख्यालय स्थित विकास भवन में बनाया गया है। जो विकास भवन के भूतल में स्थित है। कोई भी शिकायत करता अपनी शिकायत सीधे लोकपाल से कर सकता है या फिर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से भी शिकायत पहुंचाई जा सकती है। लोकपाल मनरेगा अतुल निगम ने बताया कि शिकायतों की जांच कार्य स्थल पर जाकर की जाएगी और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो