scriptCovid-19 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उमड़ा पलायन यात्रियों का जनसैलाब, पुलिस ने की व्यवस्था | Covid-19 - Mass rush of migrating passengers on Agra Lucknow Expressway | Patrika News

Covid-19 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उमड़ा पलायन यात्रियों का जनसैलाब, पुलिस ने की व्यवस्था

locationउन्नावPublished: Mar 30, 2020 10:55:46 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– 10,000 से ज्यादा यात्रियों को भोजन के साथ पहुंचाया गया गंतव्य तक
– जिलाधिकारी कोरोना वायरस से जुड़े सभी मामलों की कर रहे निगरानी

Covid-19 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उमड़ा पलायन यात्रियों का जनसैलाब, पुलिस ने की व्यवस्था

Covid-19 आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उमड़ा पलायन यात्रियों का जनसैलाब, पुलिस ने की व्यवस्था

उन्नाव. जनपद में लॉक डाउन को सार्थक बनाने हेतु जिला प्रशासन सुनियोजित तैयारियां की है। इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों पर गैर प्रदेश से आ रहे यात्रियों को मौके पर ही भोजन व्यवस्था करा रही है और वहां से सीधे मेडिकल परीक्षण के बाद उनके घरों को भेज रही है। जहां उनका एक बार फिर मेडिकल परीक्षण के साथ आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था की गई है। जनपद के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में या व्यवस्था की गई है। वहीं जिलाधिकारी ने कहा है कि अनावश्यक रूप से लखनऊ में यात्रियों की भीड़ ना बनाई जाए। इसके लिए मौके से ही यात्रियों को भोजन कराने के बाद सीधे उनके गांव मौके से भेजे जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया गया है। यह कार्यक्रम 24 घंटे चल रहा है। जिलाधिकारी स्वयं पलायन कर आ रहे यात्रियों की सुविधा और लॉक डाउन की निगरानी कर रहे हैं। पूर्णा देवी मंदिर के पास जब बस का किराया नहीं होने का एक यात्री ने जिक्र किया तो जिलाधिकारी ने उसकी मदद की।

 

जनपद के सभी राजमार्गों पर की गई विशेष व्यवस्था

जिला प्रशासन द्वारा जनपद के सभी राजमार्गों पर अन्य राज्य व जनपद से पलायन कर आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने टेंट लगाकर पलायन कर आने वाले यात्रियों की जांच की व्यवस्था की है इसके साथ ही उन्हें भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है इन सब कार्यों में सोशल डिस्टेंस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है लखनऊ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे, लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मां पूर्णा देवी धाम गदर खेड़ा चौराहा जाजमऊ चौकी सहित अन्य क्षेत्रों में लाइन कर आ रहे यात्रियों का रजिस्टर मेंटेन किया जा रहा है

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टेंट लगाकर की गई व्यवस्था

आज आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भोजन-पानी की व्यवस्था के तहत सुबह करीब 08:00 बजे से देर शाम तक तकरीबन 5500 राहगीरों को खाना खिलाया गया। दिल्ली से लखनऊ की तरफ जाने वाले यात्रियों की मेडिकल जाँच करने के उपरांत उनके गंतव्यों के अनुसार वर्गीकृत कर सीधे साधन मुहैया करवाये गए। ताकि राजधानी लखनऊ में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो। उन्नाव पुलिस द्वारा लाख डाउन को सार्थक बनाने व करुणा के संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष उपाय कर रही है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो