scriptलखनऊ कानपुर के बीच उन्नाव में दो अज्ञात महिलाओं का शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुराना शव | Dead body of two unknown women found in Unnao. | Patrika News

लखनऊ कानपुर के बीच उन्नाव में दो अज्ञात महिलाओं का शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुराना शव

locationउन्नावPublished: Jul 22, 2020 12:18:30 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जंगल में मिला दो अज्ञात महिलाओं का शव
– हत्या कर शव फेंकने का सुरक्षित ठिकाना बना उन्नाव

लखनऊ कानपुर के बीच उन्नाव में दो अज्ञात महिलाओं का शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुराना शव

लखनऊ कानपुर के बीच उन्नाव में दो अज्ञात महिलाओं का शव मिलने से मचा हड़कंप, कई दिन पुराना शव

उन्नाव. लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जंगल में दो अज्ञात महिलाओं का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बदबू से परेशान लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो शव बरामद किया। जो कई दिन पुराने शव थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर सहित स्थानीय पुलिस पहुंच गई घटनास्थल का निरीक्षण किया फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने बताया कि महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र दही चौकी स्थित ढाबा के पीछे की है। आज बुधवार कि सुबह उस समय क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब पेट्रोल पंप के निकट स्थित ढाबा के पीछे पुलिस को शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पाकर सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी नगर यादवेंद्र यादव, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडे ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल की दूसरी तरफ मिर्जा इंटरनेशनल की फैक्ट्री स्थित है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो