scriptलखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में पति पत्नी सहित तीन की मौत | Three killed including couple in road accident of block pramukh | Patrika News
उन्नाव

लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में पति पत्नी सहित तीन की मौत

मृतकों में भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख के भतीजे की पत्नी व नवजात बिटिया भी शामिल, मचा हड़कंप
 
 

उन्नावJan 17, 2019 / 04:33 pm

Narendra Awasthi

 भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख

मार्ग दुर्घटना में ब्लॉक प्रमुख का भतीजा सहित तीन की मौत

उन्नाव. राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंच गई। जिन्होंने बचाव और राहत कार्य किया। लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए। जिस में बैठे ब्लॉक प्रमुख के भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति पत्नी व उनकी नवजात बच्ची भी शामिल है। ब्लाक प्रमुख के परिवारी जन की मौत की खबर जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। शुभचिंतकों का घटनास्थल पर मजमा लग गया।लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुये हादसे में पति- पत्नी व नवजात की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज का भतीजा था। जो अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से सुबह किसी कार्य से जा रहा था। नवाबगंज पक्षी विहार के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन से उसकी फर्च्यूनर टकरा गई। जिससे सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।

घटना अजगैन थाना क्षेत्र नवाबगंज पक्षी विहार के निकट की

घटना अजगैन थाना क्षेत्र नवाबगंज पक्षी विहार के निकट की है। जहां फॉर्च्यूनर गाड़ी से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टकरा गया। जिसमें हर्षवर्धन सिंह लकी पुत्र बालेंद्र सिंह पप्पू उसकी पत्नी रिशा सिंह व नवजात पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद फॉर्चूनर के परखच्चे उड़ गए। सुबह 5:00 बजे हुई इस दुर्घटना की खबर जंगल में आग की तरह पूरे जनपद में फैल गई मृतक ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज अरुण सिंह का भतीजा था। मौके पर पहुंची अजगर थाना पुलिस ने शव को बाहर निकाला और कागजी कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो