script

दर्शक विहीन निराला प्रेक्षागृह में मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष

locationउन्नावPublished: Sep 21, 2017 08:02:09 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित किया जा रहा अंत्योदय मेला.

Function in Unnao

Function in Unnao

उन्नाव. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में सूचना विभाग की नाकामी सामने आई। निराला प्रेक्षा गृह में आयोजित किए गए कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या कार्यक्रम के आयोजकों को मुंह चिढ़ा रही थी। इस मौके पर सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें उन्नाव के साथ लखनऊ की सांस्कृतिक टीम शामिल हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी ने किया। अपने संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी टी. के शिबू ने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की नितियों को आम जनमानस में पहुचाए जाने हेतु अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र सरकार ने बड़े-बड़े फैसले जनता के हित में किये हैं। जैसे नमामी गंगे, बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, ग्राम ज्योती योजना, मनरेगा जैसे बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाएं चल रही है।
ऋण माफी योजना, एंटी रोमियो स्क्वायड, फसल बीमा योजना का मुख्य विकास अधिकारी ने किया जिक्र

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सुशासन के लिये समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता के लिये लघु एवं सीमान्त किसानों के फसली ऋण माफी योजना, एन्टी रोमियो स्क्वॉड का गठन, फसल बीमा योजना प्रशासनिक व्यवस्था को गतिशील बनाने तथा जनता से सीधे फीडबैक प्राप्त करने की व्यवस्था की है। बच्चों को राजकीय विद्यालयों में युनिर्फाम, जूते, पाठ्य-पुस्तकों की व्यवस्था आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के माध्यम से कराया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जन समूह से कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ लें।
अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का आयोजन

इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना रेखा रानी अरोडा ने पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मनाये जाने के अवसर पर बताया कि यह अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी को शासन द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश सरकार के सम्बन्धित विभागों द्वारा चलाई जा रही। योजनाओं का प्रचार-प्रसार एक साथ किया जा रहा है। श्रीमती अरोडा ने बताया कि यह अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी 22 एवं 23 सितम्बर 2017 को भी निराला प्रेक्षाग्रह में आम जनता के लिये निःशुल्क योजनाओं की जानकारी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दी जायेगी, इस मेले का समय 10 बजे से 04 बजे तक रहेगा।
तीन दिवसीय मेले का आयोजन

उन्होंने आम जनमानस के अपेक्षा की है कि सरकार की योजनाओं एवं अपने-अपने अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 22 सितम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पंचायत गोष्ठी, खुले में शैच से मुक्त स्वच्छ भारत अभियान पर परिचर्चा वन, कृषि, चिकित्सा, विभाग के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी जायेगी तथा 23 सितम्बर को सास्ंकृतिक कार्यक्रम, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, वन, नेडा, बैंकिग आदि विभाग के अधिकारियों द्वारा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी।
अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी में जिला समन्वय डा. सतेन्द्र सिंह राठौर द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं स्टाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे जिस में आगंतुकों को नई नई जानकारियां दी गई। बाल विकास, समाज कल्याण, जिला प्रोबेशन, यू0पी0 नेडा, श्रम, पशुपालन, स्वास्थ्य, कुष्ठ, मलेरियां, खादी एवं ग्रामोद्योग, वन, उद्यान, लघु सिचाई, कौशल विकास मिशन सहित काफी विभागो द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाये गये। मेले का आयोजन सूचना विभाग द्वारा किया गया। जिसमें आजाद आल्हा दल एवं अनुभव सांस्कृतिक दल द्वारा भी प्रचार-प्रसार किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो