उन्नाव

लॉकडाउन के दौरान मिली जनपद को बुरी खबर, बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आने से मचा हड़कंप

– सबसे ज्यादा पॉजिटिव सदर कोतवाली क्षेत्र में
 

उन्नावJul 11, 2020 / 09:14 pm

Narendra Awasthi

Patrika

उन्नाव. तीन दिवसीय लॉक डाउन के दौरान आई कोविड-19 की जांच रिपोर्ट दहशत फैलाने वाली है। आज 27 नए पॉजिटिव के आए हैं। जिसमें एक ही परिवार के एक दर्जन से ज्यादा मरीज शामिल हैं। जनपद में सक्रिय पॉजिटिव मरीजों की संख्या 145 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्नाव सदर में सबसे अधिक 16 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। आज 286 सैंपल जांच के लिए एसपीजीआई भेजा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि जनपद से अब तक 10675 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये। जांच रिपोर्ट के अनुसार – 9327 निगेटिव पाये गये। आज 27 पोजिटिव केस पाए गए। जिसमें सदर उन्नाव से -16, सिकंदरपुर करण विकासखंड से -1, सुमेरपुर विकासखंड से 2, मियागंज विकासखंड से 1, शुक्लागंज नगरपालिका से 3, सफीपुर विकासखंड से 3, हिलोली विकासखंड से एक केस पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि सभी पॉजिटिव केस मरीजों को कोबिड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जनपद में अब तक अब तक कुल 328 (क्रमिक) पाॅजिटिव केस पाये गये। आज कोविड हॉस्पिटल बिछिया से 3 व औरास से 5 पाॅजिटिव केस के स्वास्थ्य में सुधार एवं निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार अब तक 178 व्यक्ति डिस्चार्ज किए गए हैं। जनपद में 145 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। पांच की मृत्यु हो.चुकी है। 671 सैम्पल की रिपोर्ट प्रतीक्षा में है। आज 286 सैम्पल जांच हेतु एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया।

Home / Unnao / लॉकडाउन के दौरान मिली जनपद को बुरी खबर, बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आने से मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.