scriptडीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि से आमजन बेहाल – अन्नू टंडन | Due to the increase in prices of diesel, petrol and LPG man worried | Patrika News

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि से आमजन बेहाल – अन्नू टंडन

locationउन्नावPublished: Sep 10, 2018 05:24:48 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

बैलगाड़ी पर सवार होकर निकली अनु टंडन कहां बोली मोदी सरकार में

बैलगाड़ी पर सवार होकर निकली अनु टंडन कहां बोली मोदी सरकार में

डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों में वृद्धि से आमजन बेहाल – अनु टंडन

उन्नाव. कांग्रेस का भारत बंद आज पूर्व सांसद अन्नू टंडन के नेतृत्व में निकला जो शहर के मुख्य चौराहों से होता हुआ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इसके पहले पूरे रास्ते में कांग्रेसियों ने मोदी योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अपने संबोधन में अन्नू टंडन ने कहा कि आज भी किसानों में नोटबंदी का डर सता रहा है कि पता नहीं कब प्रधानमंत्री कौन सा नोट बंद कर दे। आज लोगों को जरूरत के समय अपना पैसा नहीं मिल रहा है। बैंक बता देती है कि सर्वर डाउन है। हालत बद से बदतर होते जा रहे है। आम लोगों को अपनी जरूरतों के लिए आंदोलित होना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर आकर्षक नारेबाजी भी हो रही थी।

उज्जवला गैस को दे दी लेकिन गैस के दाम आसमान पर

पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कहा कि आज कांग्रेस का यह आन्दोलन देश में बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोत्तरी से आज आम जन बेहाल हो गया और कांग्रेस के प्रदर्शन में आम जनता भी भागीदारी कर रही है। उन्हेंने कहा कि सरकार गरीबों का दोहन कर मूर्ख बनाने का काम कर रही है। महिलायों को उज्जवला गैस तो दे दी लेकिन गैस के दाम इतने बढ़ा दिये कि महिलायें आज मजबूर है लकड़ी का चूल्हा जलाने को।

सारे देशवासियों को मिलकर इस सरकार से लड़ाई लड़नी है

श्रीमती टण्डन ने कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री डीजल और पेट्रोल के दामों पर एक शब्द भी नहीं बोल रहे है। उन्होंने कहा कि आज सारे देशवासी मिलकर इस सरकार से लड़ाई लड़ेगें। उन्होंने कहा कि जैसे देश की जनता ने सन् 1947 में अंग्र्रेजों से अपने हक के लिये लड़ाई लड़ कर उनको बाहर का रास्ता दिखाया था। उसी तरह आज इस तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये एक साथ मिलकर लड़ाई लड़नी होगा। इस मौके पर हरि प्रसाद कुरील पूर्व विधायक, बृजपाल सिंह यादव, शिवनन्दन सिंह, ओम प्रकाश रावत, लाला सिंह, पुत्ती सिंह, इरफान, दया शंकर शुक्ल, राज कुमार लोधी, दूधनाथ वर्मा, गया प्रसाद पाण्डेय, गुड्डन त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, विवेक शुक्ला, ज्ञान प्रकाश सिंह, गुलाब सिंह, जय सिंह, सरफराज गांधी, विश्वास निगम, शम्भू शुक्ला, कल्लू सिंह, राजीव रतन राजवंशी, अरुण कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो