scriptडंपर की टक्कर के बाद टेंपो चालक टेंपो में ही फंसा, हुई दर्दनाक मौत, अन्य आधा दर्जन घायल | dumper and a tempo collision, one kill 6 injured | Patrika News
उन्नाव

डंपर की टक्कर के बाद टेंपो चालक टेंपो में ही फंसा, हुई दर्दनाक मौत, अन्य आधा दर्जन घायल

तेज रफ्तार डंपर और टेंपो की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। डंपर और टेंपो में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक टेंपो चालक गाड़ी नहीं फंस गया और उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को जलाने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ सिटी ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

उन्नावAug 14, 2022 / 11:13 pm

Narendra Awasthi

डंपर की टक्कर के बाद टेंपो चालक टेंपो में ही फंसा, हुई दर्दनाक मौत, अन्य आधा दर्जन घायल

डंपर की टक्कर के बाद टेंपो चालक टेंपो में ही फंसा, हुई दर्दनाक मौत, अन्य आधा दर्जन घायल

डंपर और टेंपो में टक्कर हो गई। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चालक टेंपो में ही फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके अतिरिक्त आधा दर्जन सवारियां घायल भी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को जलाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला और भीड़ को मौके से खदेड़ दिया। ग्रामीणों के हंगामे की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करोवन सरोसी मार्ग की है। रविवार की रात सवारी लेकर जा रही टेंपो और सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चालक पिंटू कुशवाहा पुत्र गोविंद कुशवाहा निवासी चिलौला टेंपो में ही फंस गया। वहीं अन्य सवारियों में दीन मोहम्मद, रीना, संगीता, नेपाल, रईस, शबनम आदि घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 5 की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहनों के शीशे तोड़ दिए। डंपर को पकने का भी प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। घंटों मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों पर काबू पाया गया। एएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप था कि डंपर बहुत तेज गति से चलते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना का भय बना रहता है।

Home / Unnao / डंपर की टक्कर के बाद टेंपो चालक टेंपो में ही फंसा, हुई दर्दनाक मौत, अन्य आधा दर्जन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो