उन्नाव

पहले की सरकारें बाढ़ पीड़ितों के नाम पर खेल करती थी – योगी आदित्यनाथ

मां चंद्रिका देवी मेला स्थल पर योगी आदित्यनाथ ने दरबार में पूजा अर्चना की गंगा के तट पर स्थित मां चंद्रिका देवी का मंदिर सिद्ध पीठ के रूप में विद्यमान है

उन्नावSep 07, 2018 / 04:09 pm

Narendra Awasthi

ypgi adityanath

उन्नाव. पहले बाढ़ पीड़ितों के नाम पर औपचारिकता होती थी। दो-चार किलो दे कर बाढ़ पीड़ितों को निपटा दिया जाता था और उनके नाम पर अनेक खेल हो जाते थे। परंतु उन्होंने अपने हवाई सर्वे के बाद उच्च स्तरीय मीटिंग करके पूछा कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को हम अधिक मदद क्यों नहीं दे सकते हैं। इसके बाद उन्होंने निर्णय लिया कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 10 किलो चावल के साथ अन्य सामग्रियों के मात्रा में भी वृद्धि की जाए। उक्त विचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया। प्रदेश के मुखिया बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने और उनसे बातचीत करने के लिए गंगा तट पर स्थित मां चंद्रिका देवी मेला स्थल पर पहुंचे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज सहित जनपद के लगभग सभी विधायक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को राहत सामग्री भाटी इसके पूर्व उन्होंने मां चंद्रिका देवी की पूजा अर्चना की।

उन्होंने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बाढ़ प्रभावित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वाह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इस आपदा से बचाव के लिए शासन स्तर पर क्या कार्रवाई की गई है। इसके विषय में जानकारी प्राप्त करने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को समझते हुए राहत सामग्री बाटे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी पीड़ितों को शासन स्तर से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी उन्होंने प्राप्त की। कार्यक्रम को क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जनपद का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री तीसरी बार आ रहे हैं।

इस मौके पर सांसद व विधायक गण मौजूद

सीएम योगी ने राहत सामग्री बॉट माँ चंद्रिका मंदिर के दर्शन भी किए,कार्यक्रम स्थल में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार सहित सभी नेतागण मौजूद थे। कार्यक्रम में जिला अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार के साथ अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद थे।
लगे जय श्रीराम के नारे

इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा के तट पर स्थित मां चंद्रिका देवी के मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इधर जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जय श्री राम के नारे लगने लगे। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने जनपद की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Hindi News / Unnao / पहले की सरकारें बाढ़ पीड़ितों के नाम पर खेल करती थी – योगी आदित्यनाथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.