scriptपूजन में आ न जाए नकली सिक्के | Worship does not come counterfeiters | Patrika News

पूजन में आ न जाए नकली सिक्के

locationजयपुरPublished: Nov 10, 2015 11:33:00 am

Submitted by:

Hem Sharma

  दीपावली पूजा में चांदी के बर्तनों और सिक्कों को शुभ माना जाता है,
लेकिन इनकी खरीद में चूक नकली सिक्कों व बतर्नों की पूजा करा सकती है। ऐसे
में खरीद से पहले शुद्धता परखें व खरीद का बिल लें। दीपावली पर अकेले
बीकानेर में लाखों रुपए के बर्तन और चांदी के सिक्कों की बिक्री होती है।
इनकी बिक्री धनतेरस से दीपावली के दिन तक जोरों पर रहती है।

दीपावली पूजा में चांदी के बर्तनों और सिक्कों को शुभ माना जाता है, लेकिन इनकी खरीद में चूक नकली सिक्कों व बतर्नों की पूजा करा सकती है।

ऐसे में खरीद से पहले शुद्धता परखें व खरीद का बिल लें। दीपावली पर अकेले बीकानेर में लाखों रुपए के बर्तन और चांदी के सिक्कों की बिक्री होती है।

 इनकी बिक्री धनतेरस से दीपावली के दिन तक जोरों पर रहती है।

ठगी का शिकार न हो

बीकानेर सर्राफा समिति के अध्यक्ष बजरंग सोनी के अनुसार त्योहारी सीजन में लोगों को ठगी का शिकार होने से बचने का ध्यान रखना होगा।

एेसा व्यापार करने वालोंं के खिलाफ सख्त कानून होना चाहिए। उपभोक्ताओं को खरीददारी करते समय मानक और उसकी शुद्धता से जुड़े बिल लेने चाहिए।
 ईदगाहबारी के अन्दर स्थित चांदी के बर्तन और सिक्कों के विक्रेता नारायण

सोनी ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को ठगी का पता इन्हें बेचने पर चलता है। अक्सर उपभोक्ता सस्ते के चक्कर में खरीद कर लेते हैं और सालों तक नकली सिक्कों की पूजा ही करते रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो