scriptगुजरात घटना के पीछे कांग्रेसियों का हाथ – दिनेश शर्मा | Energy minister blames Congress, the attack on North Indians | Patrika News
उन्नाव

गुजरात घटना के पीछे कांग्रेसियों का हाथ – दिनेश शर्मा

पंडित रामविलास शर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे ऊर्जा मंत्री
 

उन्नावOct 11, 2018 / 12:48 pm

Narendra Awasthi

पंडित रामविलास शर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे ऊर्जा मंत्री

गुजरात घटना के पीछे कांग्रेसियों का हाथ – श्रीकांत शर्मा

उन्नाव. कांग्रेश सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस जातिवाद, क्षेत्रवाद, धर्मवाद की बड़े पैमाने पर राजनीति कर सकती है। गुजरात में उत्तर भारतीयों को प्रताड़ित करने के लिए कांग्रेश जिम्मेदार है। जिसमें कांग्रेस का एक विधायक शामिल है। पुरवा विकास खंड के गांव ऊंचगांव सानी में पंडित रामविलास शर्मा की 106वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने उक्त विचार व्यक्त किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने विद्युत विभाग में हुए कार्यों की जानकारी दी और कहा सरकार गांव में 18 घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में सबसे पहले साहित्यकार पंडित रामविलास शर्मा को विद्युत मंत्री ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पूर्ववर्ती सरकारों में केवल 5 जिलों को बिजली मिलती थी

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि गुजरात की घटना के पीछे भाजपा के विधायक का हाथ है। जिसके इशारे पर उत्तर भारतीयों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले जातिवाद, क्षेत्रवाद की राजनीति बड़े पैमाने पर कर सकती है। इस मौके पर उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में केवल चार पांच जिलों में बिजली मिलती थी। लेकिन योगी सरकार ने वीआईपी व्यवस्था को खत्म कर सबको बिजली देने का निर्णय लिया है। उनकी सरकार गांव को 18 घंटे, तहसील को 20 घंटे और जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अपराधियों को बचाया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार में अपराधियों को पुलिस का भय व्याप्त है।

यह घटना से पूरे विभाग को दोषी नहीं ठहराया जा सकता

विवेक तिवारी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि किसी एक गलती के लिए पूरे पुलिस विभाग या सरकार को गलत नहीं ठहराया जा सकता है। जिसने गलती की। उसे सजा मिली है। इस मौके पर उन्होंने अपने विभाग की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनपद में 259663 घर अंधेरे में थे। 18 माह के अंदर 114680 घरों को विद्युत से आच्छादित किया गया है। जनपद में 33/11 केबी के पांच उप केंद्रों को उच्चीकृत किया गया है। मार्च 2019 तक नौ उप केंद्रों उच्चीकृत किया जाने का लक्ष्य है। इस मौके पर उन्होंने विदेश में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े ताकतवर देश प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर आते हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और पाकिस्तान को भी कराराजवाब दिया है। इस मौके पर जय मूर्ति शर्मा, अनुज, कैला द्विवेदी, सतीश त्रिपाठी, सुधीर आनंद सिंह राजेश, सानू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Home / Unnao / गुजरात घटना के पीछे कांग्रेसियों का हाथ – दिनेश शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो