scriptकोविड-19 मरीजों का हरसंभव इलाज करें – डा. साक्षी महाराज | Every effort should be made to save the lives of patients - Sakshi Maharaj | Patrika News

कोविड-19 मरीजों का हरसंभव इलाज करें – डा. साक्षी महाराज

locationउन्नावPublished: Aug 11, 2020 08:57:09 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– प्रत्येक जनपद वासी को करें मास्क वितरण
– प्रत्येक घर में पहुंचाई जाये पाइप लाइन

कोविड-19 मरीजों का हरसंभव इलाज करें - डा. साक्षी महाराज

Patrika

उन्नाव. केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर काफी गम्भीर है। जिसके तहत जनपद में विकास योजनाओं को विकास की धारा में लाने का पूरा काम कर रही है। सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का समय से पूरा लाभ मिले और मिल भी रहा है। सांसद डा. साक्षी महाराज ने उक्त विचार व्यक्त किये।

 

उन्होंने कहा कि जनपद की आबादी के अनुरूप महिला समूहों द्वारा मास्क बनवाकर जनपद के प्रत्येक नागरिक को जल्द से जल्द मास्क वितरित किये जायें ताकि वैश्विक महामारी से निजात पाई जा सके।

उन्होंने कहा कि जो भी मरीज अस्पताल में आता है। उसे तत्काल उपचार दिया जाये। जनपद में एल.-1, एल.-2 अस्पतालों में सारी व्यवस्थाये सुनिश्चित की जायें। जिससे की गम्भीर से गम्भीर परिस्थिति में भी मरीजों को अपने ही जनपद में इलाज मिल सके। वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचने के लिये हम सभी का यह प्रयास होना चाहिये। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने समस्त अधिकारीगणों से कहा कि अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुये सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क अवश्य लगायें व दुसरों को भी जागरूक करें।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्त अधिकारीगण कार्य करेंगे तथा जनता की समस्याओं का निस्तारण ससमय अवश्य किया जायेगा। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, विधायक सदर पंकज गुप्ता, विधायक मोहान बृजेश रावत, मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति, परियोजना निदेशक जर्नादन, सहित, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो