उन्नाव

उन्नाव के एक और भाजपा विधायक पर लगे गंभीर आरोप

– मोहान विधायक बृजेश रावत के ऊपर परिवार वालों ने लगाया गंभीर आरोप
– पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप

उन्नावDec 16, 2020 / 06:56 pm

Narendra Awasthi

भाजपा विधायक के खिलाफ परिवार वाले पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय, लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव. भाजपा विधायक के खिलाफ परिवार के सदस्य शिकायत करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने आपबीती सुनाई। परिजनों का कहना था कि विधायक के नाम पर उनकी पैतृक संपत्ति को हड़प रहे हैं। कहते हैं जहां शिकायत करना हो कर दो मेरा कुछ नहीं होगा इस संबंध में बातचीत करने पर जिलाधिकारी ने बताया कि परिवार का विवाद है। मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जाएगी।

पैतृक संपत्ति हड़पने का आरोप

भाजपा विधायक बृजेश रावत एक बार फिर चर्चा में आ गए जब उनके पारिवारिक सदस्य उनकी शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। जिलाधिकारी कार्यालय में भाभी कमलेश कुमारी ने बताया कि उनके पति का नाम पैतृक संपत्ति से अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए विधायक बृजेश रावत ने हटवा दिया है। निजामपुर पच गहना मोहान, तहसील हसनगंज स्थित पैतृक संपत्ति पर उन्होंने जबरन अलीशान कोठी खड़ी कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं। छोटे भाई की पत्नी विनीता देवी ने कहा कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गिरजा बाग स्थित मकान पर भी विधायक की बुरी नियत है। स्वयं पूरे मकान पर कब्जा किए हैं और उन लोगों को रहने के लिए एक कमरा दिया है।गाली देते हुए घर से निकल जाने को कहते हैं। विधायक की भतीजी आकांक्षा ने कहा कि उन लोगों को भी गंदी गंदी गालियां देते हैं। कहते हैं घर छोड़कर भाग जाओ। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में बातचीत करने पर डीएम ने कहा कि मामला जानकारी में आया है। पारिवारिक मामला समझ में आया है। जांच कराई जाएगी।

Home / Unnao / उन्नाव के एक और भाजपा विधायक पर लगे गंभीर आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.