scriptट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि विवादों में, राजनीतिक दलों के समर्थन से मुद्दा और गरमाया | Farmers agitated against land acquired for Trans Ganga City | Patrika News

ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि विवादों में, राजनीतिक दलों के समर्थन से मुद्दा और गरमाया

locationउन्नावPublished: Jan 17, 2019 08:57:36 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

ट्रांस गंगा सिटी के लिए यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि को किसान वापस मांग रहे हैं, पूर्व सांसद अन्नू टंडन के बाद लोकतांत्रिक जनता दल भी उतरा किसानों के समर्थन में, ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के खिलाफ किसान आंदोलित

किसान आंदोलित

ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि विवादों में, राजनीतिक दलों के समर्थन से मुद्दा और गरमाया

उन्नाव. अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी हाईटेक योजना के लिए अधिग्रहित की गई भूमि का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ट्रांस गंगा सिटी में चल रहा किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को दिल्ली में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष उठाएंगे। किसानों के हक में उनकी लड़ाई जारी रहेगी। इसके पूर्व पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद कर चुकी हैं। लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। गौरतलब है किसान यूपीएसआईडीसी द्वारा ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के खिलाफ विगत कई माह से आंदोलन कर रहे हैं।

ट्रांस गंगा सिटी का मुद्दा उठेगा दिल्ली में

कानपुर से सटे ट्रांस गंगा सिटी के धरना स्थल पर लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद कुरेशी अपने दल के सदस्यों के साथ पहुंचे।जहां उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना। किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद कुरैशी ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव से बातचीत करके किसानों की समस्याओं से अवगत कराएंगे और किसानों की समस्याओं को दिल्ली तक पहुंचाने की मांग करेंगे। जिससे देश की राजधानी दिल्ली में भी किसानों की आवाज गूंजे। इसके पूर्व ट्रांस गंगा सिटी में आंदोलित किसानों के पक्ष में गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल भी किसानों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर चुकी है। हजारों की संख्या में गुलाबी गैंग के सदस्या जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन कर चुकी हैं। लेकिन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इस मौके पर ट्रांस गंगा सिटी के लिए आंदोलित किसान नेता सनोज यादव, डॉ बी एन पाल सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो