scriptपूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री की शिकायत पर कांग्रेसी नेत्री के खिलाफ अभियोग पंजीकृत | FIR against Congress leader on complaint of daughter of Kuldeep Singh Sengar | Patrika News

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री की शिकायत पर कांग्रेसी नेत्री के खिलाफ अभियोग पंजीकृत

locationउन्नावPublished: May 26, 2020 11:27:12 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

– कांग्रेस की महिला नेताओं की फेक न्यूज़ ट्वीट पर पूर्व विधायक के समर्थकों में आक्रोश
 

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री की शिकायत पर कांग्रेसी नेत्री के खिलाफ अभियोग पंजीकृत

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री की शिकायत पर कांग्रेसी नेत्री के खिलाफ अभियोग पंजीकृत

उन्नाव. पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ टि्वटर पर फेक न्यूज़ पोस्ट करने वाली कांग्रेस की दो महिला नेताओं के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट के साथ मानहानि की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। जिसकी शिकायत पूर्व विधायक पुत्री ने पुलिस अधीक्षक से की थी। पूर्व विधायक पुत्री की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने सदर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कांग्रेस की दोनों महिला नेताओं के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। कांग्रेसी नेताओं के द्वारा की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी व फेक न्यूज़ से पूर्व विधायक के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। उनका मानना है कि सोची-समझी रणनीति के तहत कांग्रेसी नेताओं द्वारा फेक न्यूज़ चलाकर अदालत पर दबाव बनाना चाहते हैं।

ट्वीट पर फेक न्यूज़

गौरतलब है कांग्रेसी नेत्री अलका लांबा ने ट्वीट किया था कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हाईकोर्ट के जज ने अपनी जान बचाने के लिए जमानत दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को भी पूर्व विधायक को जमानत मिलने की फेक न्यूज़ में शामिल किया था। अल्का लांबा के ट्वीट ने जहां हाई कोर्ट के निर्णय पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी निशाने पर लिया है। ट्वीट में स्मृति ईरानी का भी जिक्र किया गया है। पूर्व विधायक की पुत्री ऐश्वर्या सिंह की शिकायत पर सदर कोतवाली में आईपीसी 1860 की धारा 500 और सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 67 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

विधायक पुत्री ने कहा –

इस संबंध में पूर्व विधायक की पुत्री ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि जब मामला शांत है अदालत अपनी नियमित सुनवाई कर रहा है ऐसे में साजिश रचने वालों की तरफ से फर्जी कमेंट आने लगता है। जिससे उन लोगों को मानसिक प्रताड़ना के साथ मान सम्मान को भी चोट पहुंचती है

अलका लांबा का ट्वीट

कांग्रेसी नेत्री अलका लांबा ट्वीट करके बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हाईकोर्ट के जज ने अपनी जान बचाने के लिए जमानत दे दी है, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री का भी जिक्र ट्वीट में है। स्मृति ईरानी को भी बधाई दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो