scriptकानपुर से चलकर उन्नाव पहुंचा जीका वायरस, मिला पहला मरीज | First patient of Zika virus found in Unnao, Came from Kanpur | Patrika News

कानपुर से चलकर उन्नाव पहुंचा जीका वायरस, मिला पहला मरीज

locationउन्नावPublished: Nov 16, 2021 08:32:25 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– कानपुर की फैक्ट्री में काम करने वाले व्यक्ति की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संक्रमित व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
 

कानपुर से चलकर उन्नाव पहुंचा जीका वायरस, मिला पहला मरीज

कानपुर से चलकर उन्नाव पहुंचा जीका वायरस, मिला पहला मरीज

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. सीएमओ कानपुर से मिली जानकारी के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जब पता चला कि जीका वायरस का एक मरीज उन्नाव में है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने कहा कि संक्रमित व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित व्यक्ति के मोहल्ले को जीका वायरस से संबंधित सभी प्रकार के निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा – भक्तों ने दर्शन किए मां अन्नपूर्णा के

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सत्य पकाश ने बताया कि सीएमओ कानपुर ने जानकारी दी है कि उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी निवासी राजेश का सैंपल बीते 13 नवंबर को लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों का सैंपल लिया जाएगा। 400 मीटर के रेडियस में निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। राजेश के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति कानपुर के लाल बंगला में स्थित फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री से ही राजेश का सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो