scriptजीजीआईसी परिसर के अंदर छात्राओं के साथ छेड़खानी, छात्राओं के माता-पिता विद्यालय पहुंचे | Flirting female students inside GGIC campus, parents reach school | Patrika News

जीजीआईसी परिसर के अंदर छात्राओं के साथ छेड़खानी, छात्राओं के माता-पिता विद्यालय पहुंचे

locationउन्नावPublished: Mar 13, 2021 09:55:33 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

नशेबाज पहुंच गए जीजीआईसी स्कूल के अंदर छात्राओं के साथ छेड़खानी और धक्का-मुक्की करने लगे छात्राओं के शोर मचाने पर दौड़ी महिलाओं को देख नशेबाज मौके से भाग निकले। सीसी कैमरे की भी जरूरत महसूस हुई।

जीजीआईसी परिसर के अंदर छात्राओं के साथ छेड़खानी, छात्राओं के माता-पिता विद्यालय पहुंचे

जीजीआईसी परिसर के अंदर छात्राओं के साथ छेड़खानी, छात्राओं के माता-पिता विद्यालय पहुंचे

उन्नाव. योगी शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक मिशन शक्ति का जनपद में खूब प्रचार-प्रसार हो रहा है। लेकिन मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। कॉलेज परिसर के अंदर जिस प्रकार आज छात्राओं के साथ गलत हरकतें हुई है। उससे कालेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। नशेबाज ने युवती के साथ अश्लील हरकत करते हुए धक्का-मुक्की भी किया। छात्राओं के शोर मचाने मचाने पर महिलाओं ने युवक को दौड़ाया तो स्कूल से बाहर भाग निकले। घटना की जानकारी प्रधानाचार्य को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर प्रिंसिपल और छात्राओं से बातचीत की। प्रिंसिपल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें

डायट परिसर की करोड़ों की जमीन पर हो गया अवैध पक्का निर्माण, अब जांच, शिकायत का दौर

छात्राओं में दहशत

छात्राओं के लिए सबसे सुरक्षित कॉलेजों में से एक जीजीआईसी में आज दहशत का माहौल था। जब डायट परिसर के अंदर नशेबाज युवक ने छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छेड़खानी की खबर मिलते ही कॉलेज में हड़कंप मच गया। डीआईओएस राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रिंसिपल व छात्राओं से बातचीत की।

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस के सिपाही के खिलाफ लव जिहाद, रेप मुकदमा दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला

इस मौके पर राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस की पिकेट ड्यूटी अब रोजाना 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक लगेगी। पुलिस ने भी छात्राओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओं के माता-पिता भी विद्यालय पहुंच गए। जहां उन्होंने प्रिंसिपल से बातचीत की। घटना के बाद छात्राओं में दहशत व्याप्त है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो