scriptसतीश महाना की घोषणा – हरियाणा के झज्जर में नहीं यहां लगेगी आईटीसी की इंडस्ट्री | Food Park to be built in Unnao soon - Satish Mahana | Patrika News

सतीश महाना की घोषणा – हरियाणा के झज्जर में नहीं यहां लगेगी आईटीसी की इंडस्ट्री

locationउन्नावPublished: Sep 24, 2018 11:16:56 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

प्रताप नारायण मिश्र की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे कैबिनेट मंत्री ने घोषणा की, उन्नाव में बनेगा बड़ा फूड पार्क जगह अधिकृत कर ली गई
 

उन्नाव में बनेगा बड़ा फूड पार्क जगह अधिकृत कर ली गई

सतीश महाना की घोषणा – हरियाणा के झज्जर में नहीं यहां लगेगी आईटीसी की इंडस्ट्री

उन्नाव. एक फूड पार्क शीघ्र ही उन्नाव में बनाया जाएगा। जो हरियाणा राज्य के झज्जर में जा रहा था। कोलकाता में आईटीसी के अधिकारियों से बातचीत करके उन्हें फूड पार्क इंडस्ट्री कानपुर उन्नाव में लगाने के लिए प्रेरित किया गया और आईटीसी इस बात को राजी हो गए हैं। फूड पार्क उन्नाव में लाया गया है। जमीन का अतिक्रमण हो चुका है। यह बहुत बड़ी इंडस्ट्री आईटीसी की तरफ से लगाई जा रही है। प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना आज जनपद के बेथर गांव में पंडित प्रताप नारायण मिश्र की जयंती में शामिल होने के लिए आए थे। जहां उन्होंने उक्त विचार व्यक्त किया।

उन्नाव कानपुर मेरे लिए एक – सतीश महाना

उन्होंने कहा कि उन्नाव और कानपुर मेरे लिए एक है। उन्नाव के इंडस्ट्रियल एरिया में काफी सुधार की गुंजाइश है। नमामि गंगे के अंतर्गत भी कार्य कराए जा रहे हैं। जनपद में और इंडस्ट्री लगे इसके लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। पंडित प्रताप नारायण मिश्र की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्रीय और दूरदराज से ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित की। क्षेत्र में मेले सा माहौल बन गया है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि उन्नाव की धरा में ऐसे वीर सपूत हुए जिन्होंने देश की आजादी में अंग्रेजो के खिलाफ जमकर लड़ाई लड़ी और लोगों को जागरूक किया।

पंडित प्रताप नारायण मिश्र का जीवन परिचय

प्रताप नारायण मिश्र का जन्मदिन 1856 में उन्नाव के बेथर गांव में हुआ था। पिता संकटा प्रसाद बहुत बड़े ज्योतिषी थे और वो प्रताप नारायण मिश्र को भी ज्योतिषी बनाना चाहते थे। लेकिन प्रताप नारायण मिश्र को ज्योतिषी बनने में रुचि नहीं थी और वह साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ते गए। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण रचनाएं लिखकर साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। प्रति वर्ष की भांति गत वर्ष भी पंडित प्रताप नारायण मिश्र का जन्म दिन उनकी जन्मस्थली बेथर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कार्यक्रम ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने पंडित प्रताप नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और प्रताप नारायण मिश्र से जुड़ी रचनाओं को कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच वितरित किया गया। इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह साजन भी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो