उन्नाव

आकर्षक और भव्य दरबार में बिराजे विध्नहर्ता गजानन, हो रहा है गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष

गणेश चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई विधि-विधान व पूजा अर्चना के साथ स्थापित की गई गणेश प्रतिमा
 
 
 
 
 

उन्नावSep 13, 2018 / 06:31 pm

Narendra Awasthi

आकर्षक और भव्य दरबार में बिराजे विध्नहर्ता गजानन, हो रहा है गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष

उन्नाव. गणेश चतुर्थी के अवसर पर जनपद में गणपति बप्पा के स्वागत के लिए जगह जगह दरबार सजाया गया है। गणेश महोत्सव के पहले दिन विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ विद्वान आचार्य द्वारा गजानन की स्थापना कराई गई। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जिसमें छोटे छोटे बच्चों की झांकियों के अतिरिक्त रंगारंग भक्ति नृत्य, झांकी, कवि सम्मेलन के साथ अन्य भी कई प्रकार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गणेश महोत्सव को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर भव्य और आकर्षक पंडाल में गणपति बप्पा की भव्य प्रतिमा स्थापित है। लगभग सात दिन चलने वाले गणेश महोत्सव कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं
 

 

गजानंद की प्रथम आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया भाग

सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत शंकरपुर सराय गांव में तृतीय गणेश महोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारियां बहुत पहले से शुरू कर दी गई थी। रामलीला मैदान में आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम में विद्वान आचार्यों द्वारा प्रतिमा का विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ स्थापित किया गया। गजानंद भगवान की प्रथम आरती के मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस मौके पर ओम नारायण त्रिवेदी, ऋषि त्रिवेदी, अनुराग त्रिवेदी, अभिषेक, धीरज, गोलू, प्रिंशू, श्याम, शुभम, जितेन्द्र, दीपक, रानू, विशाल, रीतू शुक्ला, अनूप आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मोनू त्रिवेदी ने बताया कि आगामी 19 सितंबर तक गणेश महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों की झांकियां भी दिखाई जाएंगी। 17 सितंबर को भंडारे का आयोजन किया गया है। 19 सितंबर को गणेश विसर्जन का कार्यक्रम है।
 

 

आवास विकास कॉलोनी में भी पांच दिवसीय गणित महोत्सव का शुभारंभ

आवास विकास कॉलोनी के सी ब्लॉक में पांच दिवसीय विहंगम, बहुरंगी गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक अमरनाथ शुक्ला ने बताया कि गणेश महोत्सव कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार व गायक आलोक कथूरिया के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। आगामी 14 सितंबर को रंगा रंग भक्ति नृत्य व झांकी, 15 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वुमनिया बैंड की प्रस्तुति 16 सितंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर स्थित क्लासिक लॉन में भी श्री गणेश की भव्य प्रतिमा को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया है। आकर्षक पंडाल भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। आज प्रथम दिन गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ श्री गणेश की स्तुति की जा रही है।

Home / Unnao / आकर्षक और भव्य दरबार में बिराजे विध्नहर्ता गजानन, हो रहा है गणपति बप्पा मोरया का उद्घोष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.