scriptअपनी भाभी के साथ गई थी शौच क्रिया के लिए, गांव के ही तीन युवक उठा ले गए खेत में और फिर… | Gangrape with woman in Unnao | Patrika News

अपनी भाभी के साथ गई थी शौच क्रिया के लिए, गांव के ही तीन युवक उठा ले गए खेत में और फिर…

locationउन्नावPublished: Jan 15, 2019 07:43:56 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

मौरावा थाना क्षेत्र का मामला थानाध्यक्ष ने बताया मामला संदिग्ध 3 सप्ताह पहले ही जमानत पर छूटकर आया है 10 साल का सजायाफ्ता दुष्कर्म पीड़िता का पति
 

दुष्कर्म

अपनी भाभी के साथ गई थी शौच क्रिया के लिए, गांव की ही तीन युवक उठा ले गए खेत में और फिर…

उन्नाव. शौच क्रिया लिए गई महिला के साथ गांव की ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवारी जनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी 100 नंबर को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सो नंबर पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने 108 के माध्यम से पीड़िता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला ने अपनी आपबीती सुनाई। इस संबंध में बातचीत करने पर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। गांव में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पीड़िता का पति हत्या के जुर्म में 10 साल का सजायाफ्ता

घटना मौरावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव का है। गांव निवासिनी पीड़िता के पति ने बताया कि विगत 14 जनवरी शाम लगभग 7:00 बजे उसकी पत्नी अपनी भाभी के साथ शौच क्रिया के लिए गई थी। जहां रास्ते में गांव के ही रहने वाले ने दिनेश पुत्र रामलाल, मलखे पुत्र त्रिलोकी, संजय पुत्र पितांबर उसकी पत्नी को जबरन उठाकर खेत में ले गया। जहां उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। जाते जाते 10 कर्मियों ने धमकी दी की किसी को बताया तो जान से मार देंगे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने 100 नंबर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और 108 नंबर एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। इस संबंध में बातचीत करने पर थाना अध्यक्ष मौरावां ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का पति आरोपियों में से एक के पिता की हत्या के जुर्म में 10 साल का सजायाफ्ता है। 20 – 25 दिन पहले ही छूट कर जमानत पर आया था और अचानक यह घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो