scriptकोविड-19 मरीजों के लिए गुड न्यूज़ – तैयार हो रहा है सौ बेड का कोविड-19 हॉस्पिटल | Good News Kovid-19 Patients - 100 Bed Kovid-19 Hospital prepared | Patrika News

कोविड-19 मरीजों के लिए गुड न्यूज़ – तैयार हो रहा है सौ बेड का कोविड-19 हॉस्पिटल

locationउन्नावPublished: Apr 20, 2021 08:09:40 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– डीएम ने सीडीओ और सीएमओ को दिए निर्देश तत्काल व्यवस्था कर उन्हें अवगत कराएं, कार्यदाई संस्था हैंड ओवर कर चुका है नवनिर्मित हॉस्पिटल

कोविड-19 मरीजों के लिए गुड न्यूज़ - तैयार हो रहा है सौ बेड का कोविड-19 हॉस्पिटल

कोविड-19 मरीजों के लिए गुड न्यूज़ – तैयार हो रहा है सौ बेड का कोविड-19 हॉस्पिटल

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. जनपद को 100 बैठकर नया अस्पताल मिलने जा रहा है। जिसे कोविड-19 मरीजों के लिए तैयार करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। उन्होंने सीएमओ को दिए निर्देश में कहा है कि तत्काल कोविड-19 की जरूरत के हिसाब से आवश्यक व्यवस्था और स्टाफ की उपलब्धता पूरी की जाए और उन्हें सूचित करें। आदेश की प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी को भी दी गई है और कहा गया है कि आपस में समन्वय बैठा कर प्राथमिकता के आधार पर उक्त कार्य को पूरा किया जाए। यही शासन की मंशा है।

मौरावां नगर पंचायत क्षेत्र में 100 बेड का हॉस्पिटल

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि मौरावां नगर पंचायत क्षेत्र में 100 बेड का हॉस्पिटल बनकर तैयार है। जिसे संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओवर किया जा चुका है। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आवश्यक है कि उपरोक्त नवनिर्मित हॉस्पिटल को कोविड-19 हॉस्पिटल के रूप में स्थापित किया जाए। जिसके लिए स्टाफ और अन्य व्यवस्थाओं को तत्काल रुप से पूरा किया जाए। इस संबंध में शासन द्वारा लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी की तरफ से इसकी प्रतिलिपि मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजी गई है। जिसमें कहा गया है कि आपस में समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कोविड-19 हॉस्पिटल को तैयार करने में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो