राष्ट्रीय किसान मंच का केन्द्र व प्रदेश की सरकार पर बड़ा हमला, शेखर दीक्षित ने कहा सरकार तानाशाह...
- कुशहरी देवी परिसर में आयोजित किसान सभा को संबोधित कर रहे थे राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उन्नाव. मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में सभी किसानों को एकजुट होना चाहिए। आज की सरकार पूरी तरह से तानाशाही में आ गई है। सरकार लोकतांत्रिक ढंग से किसी बात को समझने के लिए तैयार नहीं है और ना ही किसी समस्या के निराकरण के लिए तैयार है। उसको लगता है कि सभी समस्या को धर्म और जाति में उलझा कर मसलों को हल किया जा सकता है। इसलिए किसी भी समस्या का समाधान कोई जरूरी नहीं है। कुशहरी देवी मंदिर प्रांगण में किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मंच शेखर दीक्षित ने उपरोक्त विचार व्यक्त किए।
कुसुंबी स्थित कुशहरी देवी परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
सरकार ने कहा कि कोरोना आ गया है, आप सभी लोग घरों में रहकर ही सरकार का सहयोग करे। लेकिन किसान जो रोज अपने खेतों में जाकर जब मेहनत करता है तब कहीं जाकर हमको खाना मिलता है। किसान कोरोना काल में पहले से ही पीड़ित था, प्रताड़ित भी किया गया, उसे जुर्माना भरना पड़ा, राहत नहीं मिली। राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने उप विचार व्यक्त किया। शेखर दीक्षित कुसुंबी मंदिर परिसर में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि आज जो मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत चल रही है, वहां के किसानों के साथ पूरे प्रदेश के किसानों को एकजुट होकर लड़ाई को लड़ना चाहिए। क्योंकि इस समय सरकार पूरी तानाशाही की सरकार है। सरकार को लगता है कि जनता को हमेशा धर्म के बारे में उलझा कर सभी मसलों को सुलझाया जा सकती है। इसीलिए किसी समस्याओं का हल जरूरी नहीं है। कोविड-19 सबसे ज्यादा रिस्क किसानों ने लिया है और जान को खतरे में डालकर किसानी की है। फिर भी सरकार ने किसान के लिए कुछ नहीं किया।
देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम किसान की आए हम दुगनी करेंगे। जिस तरह महंगाई बढ़ रही है। उस तरह से किसानों की आय घटती जा रही है। प्रदेश में छुट्टा जानवरों की बात करें तो इसका आयोग बना दिया गया है। सैकड़ों रुपया बर्बाद हो रहा है, सभी अधिकारी मिल बांट कर मिल बाट कर खा रहे हैं। कार्यक्रम को प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र पाल बक्शी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इस्माईल, वेद प्रकाश मिश्रा, हरदोई जिलाध्यक्ष सुबोध यादव, प्रदेश सचिव पवन दुबे ने संबोधित किया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज दीक्षित, सर्वेश पाल, जितेंद्र सिंह, सोनू तिवारी, गिरीश मिश्रा, महेंद्र सिंह सहित अन्य तमाम लोग मौजूद थे।
अब पाइए अपने शहर ( Unnao News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज