script

हाथ में तिरंगा व भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातारण राष्ट्रभक्ति मय

locationउन्नावPublished: Aug 14, 2019 05:50:06 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– अखण्ड़ भारत हर राष्ट्र भक्त का स्वप्न, अखण्ड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा

हिंदू जागरण मंच

हाथ में तिरंगा व भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातारण राष्ट्रभक्ति मय

उन्नाव. अखण्ड़ भारत हर राष्ट्र भक्त का स्वप्न, अखण्ड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा। हर वर्ष भांति आज 14 अगस्त को पुरवा मे अखण्ड भारत संकल्प तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ डा. अशोक दुबे सम्पर्क प्रमुख अवध प्रान्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी, पुरवा उपजिलाधिकारी, थाना प्रभारी निरीक्षक, पुरवा चेयरमैन, विनय द्विवेदी ने भारत माता का पूजन व हरी झंडी दिखा कर किया। भारत संकल्प तिरंगा यात्रा पुरवा से मंगत खेड़ा, कांथा, असोहा, कालूखेड़ा, भवानी गंज क्षेत्र के सैकड़ों गाँवो बीच से होते 80 किमी हुए पुरवा मे समापन हुवा यात्रा मे सैकड़ों मोटर साइकिल, चार पहिया वाहन शामिल हुए। सभी के हाथ में तिरंगा व भारत माता की जय के उद्घोष से पूरा वातारण राष्ट्रभक्ति मय हो उठा। जगह जगह भारत माता का पूजन, पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा का संचालन जयशंकर पाण्डेय द्वारा किया गया। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, जिला युवा प्रभारी मनीष अवस्थी, नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में राष्ट्र भक्त यात्रा शामिल हुए।

ट्रेंडिंग वीडियो