scriptपाकिस्तान भारतीय जनता की मंशा व ताकत को समझे – हिंदू जागरण मंच | Hindu Jagran Manch protest against Pakistan | Patrika News

पाकिस्तान भारतीय जनता की मंशा व ताकत को समझे – हिंदू जागरण मंच

locationउन्नावPublished: Mar 01, 2019 09:33:44 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

हिंदू जागरण मंच ने पाकिस्तान के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, कहा होली नहीं मनाएंगे पाकिस्तान जलाएंगे

होली नहीं मनाएंगे पाकिस्तान जलाएंगे

पाकिस्तान भारतीय जनता की मंशा व ताकत को समझे – हिंदू जागरण मंच

उन्नाव. पाकिस्तान के खिलाफ जनपद वासियों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदू जागरण मंच ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंच के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा होली नहीं मनाएंगे पाकिस्तान जलाएंगे। इस मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद इमरान खान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।

 

पाकिस्तान अपने विनाश की गाथा स्वयं लिख रहा

हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी ने कहा कि केन्द् में बैठी भाजपा की मोदी सरकार गूंगी बहरी नहीं है वह ईट का जवाब पत्थर से देना जानती है। पाकिस्तान का जबरा तोड़ने का माद्दा भी रखती है। पाकिस्तान यदि चाहता है नक्शे पर नहीं जमीन पर से भी गायब होना चाहता है तो देश की मोदी सरकार वह भी करने की ताकत रखती है। भारतीय वायु सीमा का पाकिस्तानी वायु सेना ने उल्लंघन कर बहुत बड़ा खतरा मोल किया है। पाकिस्तान अपनी मौत को आमंत्रण खुद दे रहा है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी विष्णु गुप्ता विकास सिंह सिंगर, धर्मेंद्र शुक्ला मनीष अवस्थी शुभम कनौजिया मोना पांडे विवेक तिवारी, सुधा अवस्थी सहित सैकड़ों की संख्या में मंच के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो