scriptहृदय नारायण दीक्षित – महिलाओं ने कोरोना काल को अवसर के रूप में लिया और शुरू हो गया घर में रोजगार | Hriday Narayan Dixit - Women took the Corona period as an opportunity and... | Patrika News

हृदय नारायण दीक्षित – महिलाओं ने कोरोना काल को अवसर के रूप में लिया और शुरू हो गया घर में रोजगार

locationउन्नावPublished: Mar 08, 2021 07:11:29 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निराला प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। केक भी काटा गया।

हृदय नारायण दीक्षित - महिलाओं ने कोरोना काल को अवसर के रूप में लिया और शुरू हो गया घर में रोजगार

हृदय नारायण दीक्षित – महिलाओं ने कोरोना काल को अवसर के रूप में लिया और शुरू हो गया घर में रोजगार

उन्नाव. केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं, बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारे देश की महिलाएं, बेटियां देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपना व अपने देश का नाम रोशन कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे देश की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। निराला प्रेक्षागृह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित में उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मास्क बनाया। जिससे कोरोना के संक्रमण से बचाव के साथ रोजगार भी उपलब्ध हुआ।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र के मध्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान का प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज निराला प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 13 नवजात बालिकाओं के माता-पिता को बेबी केयर किट व कन्या गौरव सम्मान प्रदान दिया गया।

जिलाधिकारी रवींन्द्र कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया है। महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समस्त तहसीलों, विकास खंडों, समस्त थानों और समस्त विभागीय कार्यालयों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके। विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम एवं गोष्ठियों का आयोजन कर लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा तथा दहेज कानून के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा से बचाव एवं सहायता पुनर्वास के संबंध में उन्हें जागरूक किया गया है। कार्यक्रम में सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर, पुरवा विधायक अनिल सिंह, पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, सीडीओ डॉ राजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व महिलाएं मौजूद थी।

 

जनपद में कई स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सतगुरू महाविद्यालय धनीखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए B.Ed विभाग अध्यक्ष सुमंत मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्राचार्य उदय राज, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश शुक्ला, लता सिंह, लक्ष्मी सिंह, रुचि सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो