script

ऐसा क्या हो गया कि पति ने पत्नी की नाक काट ली, घायल अवस्था में पीड़िता का परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय

locationउन्नावPublished: Sep 23, 2020 05:34:41 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

– ससुराल जाने से इनकार करने पर पति ने उठाया खौफनाक कदम
– आसीवन थाना क्षेत्र की घटना

ऐसा क्या हो गया कि पति ने पत्नी की नाक काट ली, घायल अवस्था में पीड़िता का परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय

ऐसा क्या हो गया कि पति ने पत्नी की नाक काट ली, घायल अवस्था में पीड़िता का परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय

उन्नाव. पत्नी को लेने गए पति ने साथ चलने से इंकार करने पर उसकी दांत से नाक काट ली। जिससे पत्नी बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़ी। गुस्साए परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़िता का परिवार घायल अवस्था में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

आसीवन थाना क्षेत्र के अजमत नगर की घटना

घटना आसीवन थाना क्षेत्र के गांव अजमत नगर का है। उक्त गांव निवासी पिंकी पुत्री देशराज की शादी 10 मई 2019 को थाना क्षेत्र के ही गांव कस्बा निवासी वीरेंद्र पुत्र किसानों के साथ हुई थी। एसपी ऑफिस में घायल पिंकी ने बताया कि ससुराल में उसका पति उसे मारता पीटता था। जिससे वह अपने मायके आ गई थी। मायके में भी उसे चैन से नहीं रहने दिया। यहां पर भी आकर उसने मारपीट की और उसकी नाक काट ली। पिंकी की मां ने बताया कि उसका दामाद वीरेंद्र घर आया और बेटी के विषय में पूछा और अंदर जाकर उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि आसीवन थाना पुलिस उनके साथ न्याय नहीं कर रही है। इसीलिए पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगाने आए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो