scriptIMD alert: IMD issues yellow alert, thunderstorm | IMD yellow alert : IMD ने पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, आकाशीय बिजली के साथ हो रही झमाझम बारिश | Patrika News

IMD yellow alert : IMD ने पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, आकाशीय बिजली के साथ हो रही झमाझम बारिश

locationउन्नावPublished: Oct 17, 2023 05:22:12 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

देश भर के मौसम प्रणाली पर नजर डाली जाए तो पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर क्षेत्र के राज्यों में दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उन्नाव सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बादल गरजने के साथ हो रही झमाझम बारिश
सड़के हुई जल मग्न

IMD और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय विश्वविद्यालय ने मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 17 और 18 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आ रहा है। लगातार बर्फबारी और बारिश से मैदानी भागों के मौसम में भी परिवर्तन आ रहा है। उन्नाव में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। बादल गरजने के साथ बिजली भी चमक रही है। उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, रायबरेली, फतेहपुर के लिए अलर्ट जारी किया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.