उन्नावPublished: Oct 04, 2023 07:29:57 am
Narendra Awasthi
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून का असर समाप्त हो गया है। अक्टूबर महीने में सुबह हल्की-फुल्की ठंड पड़ने लगी है। जानें और क्या कहता है मौसम विभाग-
IMD भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 25 सितंबर से वापस जाना शुरू हुआ था। जो निश्चित समय से 8 दिन पीछे। मानसून का असर 30 सितंबर कुछ समाप्त हो गया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियों अनुकूल है। कन्नौज में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। उन्नाव में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अब सुबह के समय ठंड देखने को मिलेगी।