उन्नावPublished: Oct 15, 2023 05:22:29 am
Narendra Awasthi
IMD के अनुसार देश से मानसून की वापसी की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अगले 5 दिनों तक के मौसम के विषय में जानकारी दी गई है। 16 से 18 अक्टूबर को भी मौसम में अंतर आएगा।
आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून की वापसी लगभग खत्म हो चुकी है। उन्नाव में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में काफी वृद्धि हो रही है। कन्नौज में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा।