उन्नावPublished: Sep 29, 2023 06:51:18 am
Narendra Awasthi
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। बारिश के संबंध में भी मौसम विभाग में जानकारी दी है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र भी बन रहा है जिसमें दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु के तट, दक्षिणी पश्चिमी खड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। उन्नाव और कन्नौज के आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।