scriptभाजपा में इस तरह से काम नहीं करेंगी, क्योंकि यहां… | In the BJP, not work in this way say ... | Patrika News

भाजपा में इस तरह से काम नहीं करेंगी, क्योंकि यहां…

locationउन्नावPublished: Dec 18, 2018 09:27:34 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

सम्मान नहीं मिलने पर आक्रोशित महिला मोर्चा की जिला मंत्री किशोरी त्रिवेदी
 

 जिला मंत्री किशोरी त्रिवेदी

भाजपा में इस तरह से काम नहीं करेंगी, क्योंकि यहां…

उन्नाव. भाजपा में इस तरह से कोई काम थोड़ी करेगा। मैंने मेहनत किया है। 1 से लेकर 15 तारीख तक गांव गांव में जाकर लाभार्थियों से बातचीत किया। उसके बाद जब सम्मान का समय आया तो उनका नाम सम्मान करने वाली सूची से गायब है और जिसने काम नहीं किया उसे सम्मानित किया जा रहा है। ऐसे काम थोड़ी चलेगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री किशोरी त्रिवेदी ने निराला प्रेक्षागृह में आयोजित नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के समापन पर अपना आक्रोश व्यक्त कर रही थी। उनका कहना था कि महिला मोर्चा की सोनी शुक्ला ने पक्षपात करते हुए उनका नाम सम्मान सूची में शामिल नहीं किया और उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है।
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गांव गांव में संपर्क अभियान चलाया गया था

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री किशोरी त्रिवेदी ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उन्होंने 1 से 15 दिसंबर तक गांव गांव भ्रमण कर लाभार्थियों के साथ बातचीत की और आंकड़े इकट्ठा किए। उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर करण ब्लाक विकासखंड के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूम कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों के विषय में लोगों को जानकारी दी और उनसे उनके विचार भी जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि विगत 1 से 15 तारीख तक उन्होंने ग्रामीण अंचलों में लाभार्थियों के आंकड़े इकट्ठा किए। आज समापन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन उन्हें उपेक्षित कर दिया गया। किशोरी त्रिवेदी ने बताया कि उनके कार्यों को विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी सराहा और मंच पर उन्हें स्थान मिला। लेकिन निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ना तो मंच में स्थान मिला और ना ही सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा यदि यही स्थिति रही तो वहां वह किसी अन्य कार्यक्रम में नहीं जाएंगी। ऐसे काम थोड़ी चलेगा। कोई वेतन थोड़ी दिया जाता है। दोबारा हम यहां नहीं आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो