scriptमहिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता से अपराधों में आएगी कमी- राजीव कृष्णा | International Women's day 2018 program in Unnao news | Patrika News

महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता से अपराधों में आएगी कमी- राजीव कृष्णा

locationउन्नावPublished: Mar 07, 2018 10:48:12 am

निराला प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय विश्व महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन…

International Women's day 2018 program in Unnao news

महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता से अपराधों में आएगी कमी- राजीव कृष्णा

उन्नाव. जिन महिलाओं को हम सम्मानित कर रहे हैं और मैं कई महिलाएं विगत 20 वर्षों से अपने द्वारा चुने गए कार्य को कर रही हैं यह कार्य कभी संभव हो सकता है जब हृदय की गहराइयों से अपने द्वारा चुने गए लक्ष्य पर चला जाए। स्थानीय निराला प्रचार गृह में आयोजित विश्व महिला दिवस के पूर्व तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर इस प्रकार के कार्यक्रमों सहित अन्य माध्यमों से उन विचारों को चिन्हित करें। जिसकी वजह से नफरतों की उत्पत्ति होती है। महिला सशक्तिकरण व महिला संबंधी अपराध के लिए जितना ज्यादा जागरुकता फैला सके। उतना ही अच्छा है। जितना ज्यादा घरों में जागरूकता होगी। महिलाओं के प्रति उतना ही अपराध में कमी आएगी।
हृदय की गहराइयों से उद्देश्य की पूर्ति के प्रति समर्पण

राजीव कृष्ण ने कहा कि आज हम जिन समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित कर रहे हैं। बताया गया कि उनमें से कई महिलाएं विगत 20 वर्षों से समाज सेवा से जुड़ी हैं। अपने चुने हुए उद्देश्यों के लिए अपने चुने हुए कार्यों के लिए काफी लंबा समय लगा दिए। यह तभी संभव है जब कोई व्यक्ति हृदय की गहराइयों से अपने उद्देश्य की पूर्ति के प्रति समर्पित है। बहुत दिनों तक संकल्प नहीं चल सकते हैं। जब तक उसके पति दिल से लगाओ ना हो। उन्होंने कहा कि सशक्तीकरण एक बहुत ही इंपॉर्टेंट यह महत्वपूर्ण शब्द है और महिलाओं के प्रति जो भी अपराध होते हैं, बच्चों के विरुद्ध जो अपराध होते हैं। उसमें सशक्तिकरण ही वह मुख्य भाव हैं। जिससे इस प्रकार के अपराध पर रोक लगाया जा सकता है। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ राजीव कृष्ण लखनऊ जोन ने उ.नि. सुनीता चौरसिया थाना कोतवाली सदर, उ.नि. शालिनी सहाय थाना पुरवा, उ.नि. अर्चना शुक्ला गंगाघाट, उ.नि. प्रेमावती कोतवाली सदर, रूबी सचान महिला थाना, शीलू हसनगंज, अनुपमा सोहरामऊ, रेखा वर्मा बॉगरमऊ, दीपिका चौधरी आसीवन, मनू यादव अचलगंज, गौसिया खान, सोनी शुक्ला, डा. अंजू द्विवेदी, डा. सबीहा उमर, 181 की रंजना श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस पुष्पांजलि देवी अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न कॉलेजों की छात्राएं मौजूद थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो