Unnao news: जल शक्ति मंत्री ने कहा नरेंद्र मोदी ने भारतीयों के सम्मान को बचाने का कार्य किया
उन्नावPublished: Sep 17, 2023 09:39:17 pm
उन्नाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश और विदेश में भारतीयों के सम्मान को बचाने का कार्य किया है। विवादित मुद्दों को भी समाप्त किया गया है। लेकिन कानून व्यवस्था को कोई खतरा नहीं हुआ।


स्वतंत्र देव सिंह
उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में अगर कोई भी भारतीय फंसा है तो उसे सुरक्षित लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। भारतीयों का सम्मान बचाया गया है। सीरिया में आईएसआई ने 47 नर्स का अपहरण कर लिया था। जिन्हें सुरक्षित लाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज सहित जिले के विधायक भी मौजूद थे।