script

व्हाट्सएप पर बंधक बनाए जाने की फोटो, गूगल पे पर फिरौती की रकम की मांग

locationउन्नावPublished: Apr 18, 2022 09:28:16 am

Submitted by:

Narendra Awasthi

व्हाट्सएप के माध्यम से युवक के अपहरण की जानकारी दी गई। बंधक बनाए जाने की सूचना देते हुए गूगल पे ₹2 लाख की मांग की गई है। व्हाट्सएप पर बंधक बनाए जाने की फोटो भी भेजी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच सवधान और साइबर सेल कर रही है। इधर पुलिस अधीक्षक ने दस थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।

व्हाट्सएप पर बंधक बनाए जाने की फोटो, गूगल पे पर फिरौती की रकम की मांग

व्हाट्सएप पर बंधक बनाए जाने की फोटो, गूगल पे पर फिरौती की रकम की मांग

खेत पर काम करने के लिए निकला युवक लौटकर वापस नहीं आया। परिजनों ने खोजने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला। इसी बीच व्हाट्सएप पर आये मैसेज से परिवारी जनों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मैसेज में ₹2 लाख फिरौती की रकम मांगी गई है। मैसेज आया कि युवक का अपहरण कर लिया गया है। सही सलामत घर घर वापसी के लिए गूगल पे पर को जमा कर दें। मैसेज मैया भी जानकारी दी गई है कि युवक को बंधक बना लिया गया है। जिसकी फोटो भी भेजी गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि व्हाट्सएप पर फिरौती मांगने की जानकारी मिली है। साइबर और सर्विलांस के तीन मामले की जांच कर रही है।

मामला मौरावा थाना क्षेत्र के हिलौली गांव का है। रविवार की सुबह खेत पर काम करने के लिए आकाश पुत्र चंद्र प्रकाश दुबे गया था। जो लौट कर घर वापस नहीं आया है। दोपहर तक घर न लौटने पर उसकी खोज शुरू की गई। खोज के दौरान ही अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि तुम्हारे बेटे आकाश को बंधक बना लिया गया है। बेटे की सकुशल वापसी चाहते हैं तो ₹2 लाख गूगल पे पर भेज दे। आकाश कि बंधक बनाने वाली फोटो भी भेजी गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया

इस संबंध में बातचीत करने पर थानाध्यक्ष मौरावां सुधीर सिंह ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से आकाश को बंधक बनाए जाने की सूचना दी गई है। साथ में फिरौती मांगी गई है। मामले की जांच साइबर और सर्विलांस टीम कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

साक्षी महाराज ने मस्जिदों से फेंके जाने वाले पत्थर को जिहादी पत्थर बताया, बोले कार्रवाई के लिए तैयार रहें

दस थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव

पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी ने थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। संदीप कुमार शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक अचलगंज थाना से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल एंटी व भू माफिया सेल बना कर भेजा है। उनकी जगह पर निलंबन के बाद बहाल हुए अरविंद कुमार पांडे को पुलिस लाइन से अचलगंज थाना का प्रभारी बनाया गया है। जबकि विनोद कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक बीघापुर से प्रभारी निरीक्षक हसनगंज, जंग बहादुर पांडे को प्रभारी निरीक्षक थाना गंगाघाट से प्रभारी निरीक्षक थाना अजगैन, पवन कुमार सोनकर को प्रभारी निरीक्षक अजगैन को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। इसी क्रम में इंस्पेक्टर राजकुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना माखी से प्रभारी निरीक्षक थाना असोहा भेजा गया है। जबकि रामाश्रय चौधरी को थानाध्यक्ष असोहा के थानाध्यक्ष माखी बनाया गया है। महिला उप निरीक्षक प्रेमवती यादव को थानाध्यक्ष महिला से महिला थाना रिपोर्टिंग चौकी थाना बीघापुर भेजा गया है। पुष्पा देवी को वन स्टॉप सेंटर से थानाध्यक्ष महिला थाना बनाया गया है। अर्चना को महिला थाना रिपोर्टिंग चौकी थाना बीघापुर से वन स्टॉप सेंटर की जिम्मेदारी दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो