script2361 किसानों को मिला ऋणमाफी प्रमाण पत्र, कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने कह दी बड़ी बात | kisan karz mafi praman patra certificate distribution unnao | Patrika News

2361 किसानों को मिला ऋणमाफी प्रमाण पत्र, कार्यक्रम में भाजपा विधायक ने कह दी बड़ी बात

locationउन्नावPublished: Oct 10, 2017 08:50:09 am

Submitted by:

Hariom Dwivedi

किसानों का 1 करोड़ 29 लाख 85 हजार रुपए का कर्ज हुआ माफ

up kisan karz mafi
उन्नाव. ‘भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास की है। पार्टी की नीतियों मे सबको साथ लेकर चलने का संदेश छिपा है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीब व आम लोगों के हितों के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैंष। अधिकारी बिना भेदभाव के शासन के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचा रहे हैं।’ सफीपुर स्थित महत्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर ने ये बातें कहीं।
विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब तबके के लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इसके अंतर्गत जीरो से 2 साल के बच्चों के लिए इंद्रधनुष योजना का शुभारंभ किया गया है। इसी प्रकार का एक अन्य कार्यक्रम उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना द्वितीय चरण के अन्तर्गत तहसील स्तरीय प्रमाण पत्र वितरण बांगरमऊ तहसील के मन्डी स्थल बांगरमऊ मे आयोजित किया गया। इसमें विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष श्रीकान्त कटियार, एस.डी.एम. बांगरमऊ ने भाग लिया।

2361 लोगों को दिया गया प्रमाण पत्र
बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास के पथ पर अग्रसर है। अधिकारी प्रदेश सरकार के कार्यों को को समझें और बिना किसी भेदभाव के आम लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो किसानों से सीधे बात नहीं करते हैं, उनको अपने कार्यों में सुधार लाना चाहिए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान चेयरमैन पति हरि शरण लाला भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी कृपा शंकर यादव द्वारा किसानों को तहसील स्तरीय प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन आयोजन में कुल 2361 किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। विधायक बंबा लाल दिवाकर व कुलदीप सिंह सिंगर के द्वारा किसानों को यह प्रमाण पत्र दिए गए। इसमें किसानों को 1 करोड़ 29 लाख 85 हजार रुपयों की राशि के प्रमाण पत्र दिया गया।
बीज का हुआ वितरण
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बंबा लाल दिवाकर ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि इंद्रधनुष अभियान के अंतर्गत जीरो से 2 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसी प्रकार के अन्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत किसानों को 100 फीसदी अनुदान पर दिए जाने वाले बीज का वितरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक बंबा लाल दिवाकर ने किसानों को शत प्रतिशत अनुदान पर मिलने वाले बीज का वितरण किया है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बेनीमाधव दिवाकर, राजू चौहान, राज दिवाकर, लाले गौड़, राम विमल, रिंकू विमल, अन्नू मौर्या, अभिषेक कुशवाहा मस्त्येंद गौड़ सहित बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो