समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि बैंक अकाउंट से लेनदेन ना होने के कारण बैंक प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया जाता है, जिससे लाभार्थी को पेंशन की राशि नहीं मिल पाती है। वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों को लगता है कि विकलांग ऑफिस से उन्हें पेंशन नहीं दी जा रही जबकि ऐसा नहीं है। पेंशनर को अपना बैंक अकाउंट अपडेट रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश में कोई भी पात्र वृद्ध बिना पेंशन के न रह जाए। साठ साल और गरीबी रेखा के नीचे रहने वाला व्यक्ति वृद्धा पेंशन का पात्र है और आधार कार्ड, पासबुक जैसे कागजातों के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर पेंशन प्राप्त कर सकता है।
शासन की मंशा सभी वृद्धों को मिले पेंशन समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्र ने बताया कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र वृद्धि पेंशन से वंचित न रह जाए। इसके लिए सर्वे भी कराया जा चुका है। पात्रों को चिन्हित करके जल्द ही उन्हें भी वृद्धों को पेंशन की सूची में शामिल कर लिया जाएगा। मुख्य सचिव के निर्देश पर जनपद के 1044 ग्राम सभा व 253 वार्डों का त्वरित सर्वे कराया गया था। जिससे यह जानकारी मिली कि ग्रामीण क्षेत्रों में 22000 व शहरी क्षेत्रों में 3344 पात्र वृद्ध हैं। जिन्हें शासन द्वारा मिलने वाली पेंशन सुविधा नहीं मिल रही है। जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए, जिससे कि सभी वृद्धों को शासन की मंशा के अनुरूप लाभ मिल सके और वृद्धा पेंशन की मुख्यधारा में उन्हें जोड़ा जा सके।
वृद्धावस्था पेंशन के आंकड़े आगरा 35392 अलीगढ़ 41538 इलाहाबाद 124836 अंबेडकर नगर 71612 अमेठी 47841 अमरोहा 22423 औरैया 35241 आजमगढ़ 43664 बागपत 16773 बहराइच 65814
बलिया 63528 बलरामपुर 31191 बांदा 44969 बाराबंकी 76041 बरेली 60690 बस्ती 63968 भदोही 36100, बिजनौर 32102, बदायूं 52322 बुलंदशहर 26514 चंदौली 62551 चित्रकूट 29901
देवरिया 56198 एटा 26441 इटावा 48204 फैजाबाद 53868 फर्रुखाबाद 32330 फतेहपुर 38682 फिरोजाबाद 22651 गौतम बुद्ध नगर 16128 गाजियाबाद 7931 गाजीपुर 56567 गोंडा 77086
गोरखपुर 66289 हमीरपुर 33037 हापुर 8170 हरदोई 116269 हाथरस 18833 जालौन 49952 जौनपुर 84089 झांसी 56257 कन्नौज 44158 कानपुर देहात 50721 कानपुर नगर 68176
कासगंज 10184 कौशांबी 49471 खीरी 70043 कुशीनगर 100645 ललितपुर 27971 लखनऊ 77218 महाराजगंज 51469 महोबा 24430 मैनपुरी 77114 मथुरा 55357 मऊ 45392 मेरठ 24150
मिर्जापुर 77891 मुरादाबाद 30479 मुजफ्फरनगर 18631 पीलीभीत 34905 प्रतापगढ़ 73967 रायबरेली 77909 रामपुर 43713 सहारनपुर 68044 संभल 15962 संत कबीर नगर 61619 शाहजहांपुर 81131
शामली 12547 श्रावस्ती 13642 सिद्धार्थ नगर 61907 सीतापुर 55663 सोनभद्र 45394 सुल्तानपुर 56277 उन्नाव 92733 वाराणसी 58355 का आंकड़ा प्रदेश में स्थित है। ऐसे करें आवेदन
वृद्धापेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए sspy-up.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद वृद्धावस्था पेंशन योजना पर क्लिक करें, जिसके बाद नई विंडो खुलेगी। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कर न्यू एंट्री फॉर्म पर क्लिक करना होगा। इस फॉर्म को भर कर नीचे दिए गए सेव ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति को कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेजों के साथ आधार नंबर भी देना होगा। इन दस्तावेजों के साथ करना होगा अप्लाई।
आवेदनकर्ता वृद्धा अवस्था का होना चाहिए यानी कि उसकी उम्र 60 से ज्यादा होनी चाहिए।
आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
आवेदनकर्ता यूपी का स्थाई निवासी होना चाहिए।
आवेदनकर्ता का खाता किसी बैंक में होना चाहिए।
आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
आवेदनकर्ता यूपी का स्थाई निवासी होना चाहिए।
आवेदनकर्ता का खाता किसी बैंक में होना चाहिए।