scriptकुलदीप सिंह सेंगर मामला: दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, ऐश्वर्या सिंह ने ट्वीट कर पूछा… | Kuldeep Sengar case: NBW against rape victim, Aishwarya Sengar tweet.. | Patrika News

कुलदीप सिंह सेंगर मामला: दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, ऐश्वर्या सिंह ने ट्वीट कर पूछा…

locationउन्नावPublished: Aug 09, 2022 11:26:46 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में शामिल दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी होने के साथ ही मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बीते बुधवार को एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। जिस पर पूर्व विधायक की पुत्री ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय, डीजीपी यूपी सहित अन्य लोगों को ट्वीट किया है।

कुलदीप सिंह सेंगर मामला: दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, ऐश्वर्या सिंह ने ट्वीट कर पूछा...

कुलदीप सिंह सेंगर मामला: दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, ऐश्वर्या सिंह ने ट्वीट कर पूछा…

फर्जी टीसी मामले में एसीजेएम तृतीय ने कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण में शामिल दुष्कर्म पीड़िता के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है। लेकिन पुलिस द्वारा दुष्कर्म पीड़िता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश नहीं किया जा रहा है। जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या उन्नाव की कथित रेप पीड़िता अब कानून से भी ऊपर हो गई है? खुद को जाली मार्कशीट बनाकर नाबालिग दिखा नकली मुकदमे दर्ज कराने वाली महिला की एनबीडब्ल्यू के बावजूद नहीं हो रही गिरफ्तारी। कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री ने उन्नाव पुलिस के साथ डीजीपी यूपी, सीएम ऑफिस सहित अन्य लोगों को ट्वीट किया है।

हरिपाल सिंह ने फर्जी टीसी मामले में 21 दिसंबर 2018 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दुष्कर्म पीड़िता, उसका चाचा और मां पर आरोप लगाया था कि फर्जी टीसी बनवा कर नाबालिग होने का दावा किया है। इसी मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया था। इस संबंध में एसीजेएम तृतीय ने बीते 25 जुलाई को दुष्कर्म पीड़िता के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि 2 अगस्त को दुष्कर्म पीड़िता को अदालत में हाजिर होना है। लेकिन जमानती वारंट होने के बाद भी 2 अगस्त की पेशी में दुष्कर्म पीड़िता हाजिर नहीं हुई। जिसके बाद वादी की तरफ से वकील ने दुष्कर्म पीड़िता के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। बीते बुधवार को एसीजेएम ने पीड़िता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया।

ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने किया ट्वीट

बीते बुधवार को जारी हुए आदेश के बाद अब तक दुष्कर्म पीड़िता गिरफ्तार कर अदालत में पेश नहीं किया गया। जिस पर पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि एनबीडब्ल्यू जारी होने के साथ ही पीड़िता अंडर ग्राउंड हो गई है। इधर कुलदीप सिंह सेंगर की पुत्री ऐश्वर्या सेंगर ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि उन्नाव की कथित पीड़िता क्या अब कानून से भी ऊपर हो गई है? खुद को जाली मार्कशीट बनाकर नाबालिग दिखाकर नकली मुकदमे दर्ज करने वाली महिला की एनबीडब्ल्यू के बावजूद नहीं हो रही गिरफ्तारी, यह कहां का न्याय है?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो