scriptलिव इन रिलेशन का पक्का रिश्ता, 13 साल के बेटे के सामने बुजुर्ग माता-पिता ने लिए अग्नि के सात फेरे | Live in relation -Elderly parents married in front of 13 year old son | Patrika News

लिव इन रिलेशन का पक्का रिश्ता, 13 साल के बेटे के सामने बुजुर्ग माता-पिता ने लिए अग्नि के सात फेरे

locationउन्नावPublished: Jul 14, 2021 07:37:11 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

15 साल से रह रहे लिव इन रिलेशन में रहते थे दोनों, बेटे के सवाल से परेशान हो जाते थे, अग्नि के सात फेरे लेकर कर ली शादी
 

लिव इन रिलेशन का पक्का रिश्ता, 13 साल के बेटे के सामने बुजुर्ग माता-पिता ने लिए अग्नि के सात फेरे

Patrika

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. 15 वर्षों से एक साथ रह रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 55 वर्षीय महिला के साथ बैंड बाजे के साथ शादी की। 13 साल के बेटे ने डांस किया तो पिता ने अपनी बेटी का कन्यादान किया। गांव वालों ने भी शादी में बढ़ चढ़कर भाग लिया। वर-वधू को शुभकामनाओं के साथ उपहार भी भेंट किया। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र का मामला

बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर रूरी निवासी नारायण (60) पुत्र जेजे राम आसीवन थाना क्षेत्र की रहने वाली रामरति 55 को विगत 15 वर्षों से पत्नी बना कर रख रहा था। जिनसे अजय (13) नाम का एक पुत्र भी है। लिव इन रिलेशन में रहने वाले नारायण और रामरति की चर्चा गांव में थी समय के साथ अजय भी बड़ा हो रहा था और समाज में होने वाली चर्चाएं वह सुनता था। इसी बीच उसने अपने मम्मी पापा से भी पूछा। जिसका जवाब उनके पास नहीं था। लेकिन दोनों ने निश्चय किया कि क्यों ना विधि विधान अग्नि के सात फेरे लेकर शादी कर ली जाए।

विधि विधान से संपन्न हुआ विवाह

इसके लिए उन्होंने रामरती के परिवार वालों से भी बातचीत की। सबकी सहमति बारात निकाली गई। बैंड बाजे के साथ विधि विधान से शादी हुई। इस मौके पर कई गाड़ियों से बराती भी आए। बैंड बाजे के बीच अगवानी हुई। पूरे विधि विधान से विवाह संपन्न हुआ। रामरती के पिता ने कन्यादान किया। वहीं मांगलिक कार्यक्रम में आए रिश्तेदारों ने वर-वधू को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वर वधु को उपहार भी मिला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो