scriptलोकसभा चुनाव 2019 – आ रहे एग्जिट पोल पर साक्षी महाराज ने कहा | Lok Sabha Elections 2019 - Sakshi Maharaj sunami of Modi name | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019 – आ रहे एग्जिट पोल पर साक्षी महाराज ने कहा

locationउन्नावPublished: May 19, 2019 08:33:56 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

एग्जिट पोल पर मिल रही बढ़त पर साक्षी महाराज ने कहा यह मोदी की सुनामी है

लोकसभा चुनाव 2019

लोकसभा चुनाव 2019 – आ रहे एग्जिट पोल पर साक्षी महाराज ने कहा

उन्नाव. एग्जिट पोल में एनडीए को मिल रही बढ़त पर साक्षी महाराज ने कहा कि पूरे देश में मोदी के नाम की सुनामी चल रही है। वह पहले दिन से कह रहे हैं कि उनकी जीत निश्चित है। स्थानीय निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज ने पत्रिका से बातचीत के दौरान उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सीटों की संख्या चार सौ से पार जा रही है। भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटेंं ला रही है। इस मौके पर उन्होंने सबका साथ सबका विकास को भी याद किया।

साक्षी महाराज ने कहा मोदी के नाम की सुनामी है। मोदी का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। उन्होने कहा राष्ट्रवाद लोगों पर हावी है। केवल हम ही नहीं जीत रहे हैं, बल्कि पूरे देश में जीत मिल रही है । यह मोदी के नाम की सुनामी है। एनडीए 400 सीट लाकर केंद्र में सरकार बना रहा है। वहीं भाजपा अपने दम पर 300 से ज्यादा सीट लाएगी। उन्होंने कहा कि उन्नाव लोकसभा सीट पर उनकी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो