scriptलगातार दूसरी बार साक्षी महाराज ने रिकॉर्ड मतों से फतह कि लोकसभा चुनाव 2019 | Lokasabha election 2019 - Sakshi Maharaj winner of Unnao seat | Patrika News

लगातार दूसरी बार साक्षी महाराज ने रिकॉर्ड मतों से फतह कि लोकसभा चुनाव 2019

locationउन्नावPublished: May 23, 2019 02:28:03 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

3.5 लाख से अधिक मतों से गठबंधन प्रत्याशी को दी मात कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन तीसरे स्थान पर

साक्षी महाराज

लगातार दूसरी बार साक्षी महाराज ने रिकॉर्ड मतों से फतह कि लोकसभा चुनाव 2019

उन्नाव. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के भाग्य विधाता है। यह जीत उन्नाव के देव तुल्य कार्यकर्ताओं की जीत है। लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में लगातार उन्नाव संसदीय सीट से दुबारा जीत हासिल करने वाले भाजपा के निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज ने अपनी जीत के बाद उक्त विचार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मतगणना स्थल पर पहुंचे साक्षी महाराज ने हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबा लाल दिवाकर भी मौजूद थे।

सबसे अधिक मत जीतने वाले प्रत्याशियों में शामिल होंगे

उन्होंने कहा कि मोदी जी जो भारत के भाग्य विधाता है के समर्थन के साथ अपने प्रत्याशी को भी प्रचंड जन समर्थन दिया है। इसकी गूंज सारे देश में पहुंची है। उन्नाव का नाम भी रोशन हुआ है। साक्षी महाराज ने कहा जब तक पूरी गणना होगी तब तक उन्नाव का नाम सबसे अधिक मत से जीतने वालों की दूसरे तीसरे स्थान पर होगा। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।
बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज की रिकॉर्ड जीत

साक्षी महाराज (बीजेपी)ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण शंकर शुक्ला (सपा) को 3,56,248 मतों से हराया

अंतिम परिणाम

साक्षी महाराज (बीजेपी) – 6,38,907

अरुण शंकर शुक्ल (सपा) – 2,82,659
अन्नू टन्डन (कांग्रेस) – 1,65,084

नोटा – 10,210

उमर खान (NEP) – 10,083

सतीश शुक्ला (प्रसपा) – 6,147

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो