script2019 का लोकसभा चुनाव मोदी को गुजरात जाने का रास्ता दिखाएगा – अखिलेश अंबेडकर | loksabha chunav 2019 - SP - BSP alliance in unnao | Patrika News
उन्नाव

2019 का लोकसभा चुनाव मोदी को गुजरात जाने का रास्ता दिखाएगा – अखिलेश अंबेडकर

सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील
 

उन्नावJan 16, 2019 / 08:59 pm

Narendra Awasthi

सपा बसपा गठबंधन

अखिलेश अंबेडकर – 2019 का लोकसभा चुनाव मोदी को गुजरात जाने का रास्ता दिखाएगा – देखें वीडियो

उन्नाव. बसपा सपा का गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर जाने का रास्ता दिखाएंगे और मोदी को गुजरात वापस भेजने का काम करेगी। बहुजन समाज पार्टी के जॉन इंचार्ज अखिलेश अंबेडकर ने उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सपा बसपा गठबंधन से भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि आप किसी के बहकावे में ना आए। सपा बसपा गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर जाने का रास्ता दिखाएगी। अखिलेश अंबेडकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी शोषित वर्ग का भला कर सकती है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती को अगला प्रधानमंत्री बनाना है।
जनता को ठगने का काम किया है भाजपा ने

इस मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष राम विलास गौतम ने फांसी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। जिला सचिव छोटे लाल भारती, राजेश यादव साधु, सुरेश पाल, राम बहादुर यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ डाक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद ईस्माइल, गौरव यादव, राजू शुक्ला, अंकित शुक्ला, योगेंद्र यादव आदि लोग मौजूद थे ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो