scriptकांग्रेस, भाजपा की घोषणा के बाद गठबंधन प्रत्याशी का हो रहा है इंतजार, सपा के संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें तेज | Lokshabha chunav 2019 - wait for samajwadi condidate | Patrika News

कांग्रेस, भाजपा की घोषणा के बाद गठबंधन प्रत्याशी का हो रहा है इंतजार, सपा के संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

locationउन्नावPublished: Mar 25, 2019 04:58:44 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व में 2177079 मतदाता करेंगे लोकसभा प्रत्याशी का चुनाव
 

कांग्रेस

कांग्रेस, भाजपा की घोषणा के बाद गठबंधन प्रत्याशी का हो रहा है इंतजार, सपा के संभावित प्रत्याशियों की धड़कनें तेज

उन्नाव. लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंक चुका है। सभी पार्टियां अपनी जोर आजमाइश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी युवा काग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। जनता किसे पसंद करती है किस नकारेगी इसका जवाब 23 मई को मिलेगा। लेकिन राजनीतिक दल चुनाव में फतह हासिल करने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। समाजवादी पार्टी बसपा गठबंधन की तरफ सेे उन्नाव लोकसभा सीट सपा के हिस्से में आई है लेकिन पार्टी प्रत्याशी तय ना होने से असमंजस की स्थिति बरकरार है। पूर्व प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज, पूर्व विधायक और मुलायम सिंह के करीबी रह चुके स्वर्गीय दीपक कुमार की पत्नी मनीषा दीपक के साथ पूर्व विधायक रामकुमार भी प्रत्याशी की ला लाइन है।

2014 लोकसभा चुनाव का परिणाम

2014 में 518834 मत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी साक्षी महाराज ने जीत हासिल की थी। मोदी लहर में मिली इस जीत में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला 208661, बसपा से बृजेश पाठक को 200176, कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 197098 मत मिला था। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साक्षी महाराज ने तीन लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल कर संसद तक की यात्रा की थी।
29 अप्रैल को होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उन्नाव लोकसभा 33 में मतदान की तिथि आगामी 29 अप्रैल निर्धारित की है। जिसकी अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन करने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल निश्चित है। मतगणना अन्य क्षेत्रों की तरह यहां पर भी आगामी 23 मई को होगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन संबंधी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है।
2177079 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

जनपद में कुल 2177079 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें बांगरमऊ विधानसभा के 337919, सफीपुर के 330701, मोहान 327211, उन्नाव 387982, भगवंत नगर 400397, पुरवा 392869 मतदाता शामिल है। जिसमें महिलाओं की संख्या 983468 व पुरुषों की संख्या 1193514 है। थर्ड जेंडर भी उन्नाव लोकसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।जिनकी संख्या 97 है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो